मेडिकल साइंस में हुआ चौका देने वाला मामला:
लखनऊ, 15 मई 2019: दुनिया कई रहस्यों से भरी है जिसे समझना आज तक पहेली ही साबित हुआ है।
साइंस को चुनौती देता हुआ एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे! अलीगढ़ के जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इलाज के दौरान एक महिला मरीज के मुंह से धमाका के साथ आग और धुआं निकलने लगा। इस घटना से सकते में आए डॉक्टरों को तुरंत ही उसका इलाज रोकना पड़ा और इस दौरान महिला की मौत हो गयी। कॉलेज के सीनियर डॉक्टर ने इसे अजूबा बताते हुए इस पर शोध करवाने की बात कही है।
मीडिया खबरों के अनुसार जलाली कस्बे में रहने वाली शीला देवी 40 वर्षीय बुधवार को अपने नाना के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन गांव में प्रवेश से पहले ही गिरकर बेहोश हो गई। गांव वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
डॉक्टर बोलें, ऐसी घटना आज तक न देखी ना पढ़ी! इस पर शोध करवाया जाएगा। -अंजर जैदी, सीएमओ जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अलीगढ़
पुलिस उन्हें जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज ले गई मेडिकल कॉलेज के एसीएमओ राहुल कुमार ने मीडिया को बताया कि महिला बेहोश थी और उसने संभवत कोई जहरीला पदार्थ खाया था। इसलिए पेट में जहर निकालने के लिए डाली डाली गई थी लेकिन कुछ देर बाद ही महिला के मुंह से विस्फोट के साथ आग और धुआं निकलने लगा! यह देखकर तुरंत ही नली को पेट से निकाल लिया गया।
डॉक्टर ने बताया कि कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक विस्फोट और आग के बावजूद महिला का मुंह नहीं झुलसा था।







