Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    जिलाधिकारी बलिया द्वारा दलित कार्मिक को अपमानित करने पर आरक्षण समर्थक भड़के, सीएम से उठायी कठोर कार्यवाही की करने की मांग

    By October 1, 2019Updated:October 1, 2019 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    संघर्ष समिति ने कहा पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक आक्रोशित सरकार करे कार्यवाही अन्यथा आन्दोलन के लिये होंगे बाध्य

    लखनऊ,01 अक्टूबर 2019: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति संयोजक मण्डल की आज एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री से संघर्ष समिति के नेताओं ने यह मांग उठायी है कि जिलाधिकारी, बलिया को अविलम्ब निलम्बित कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करायी जाये। संघर्ष समिति ने कहा कि जिस प्रकार से उनके द्वारा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बिन्दु प्रसाद परिवहन विभाग बलिया को उनके कार्यालय से घसीट कर उनको जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जलील व अपमानित किया गया। उससे पूरे प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है। पूर्व में भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक मामले में दलितों पर टिप्पणी के बाद उनके द्वारा स्वतः माफी मांगी गयी थी और अब कुछ माह बाद ही पुनः दलित कार्मिक को अपमानित करना पूरी तरह गलत है। इससे पूरे प्रदेश के दलित कार्मिकों में भारी गुस्सा भी व्याप्त है।

    मुझे अपमानित किया गया है जिससे मैं बहुत आहत हूॅ: सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, परिवहन

    आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार ने कहा कि जब आज इस मामले पर संघर्ष समिति के नेताओं ने सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन बिन्दू प्रसाद से बात की तो उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा मुझे अपमानित किया गया है जिससे मैं बहुत आहत हूॅ। जिलाधिकारी महोदय का अपने ऊपर आरोप पर दी जा रही सफाई पूरी तरह गलत है। एक छोटे से कार्मिक के कमरे में जिलाधिकारी महोदय का आना स्वतः यह सिद्ध करता है कि वह गलत मंशा से अहं में चूर होकर मुझे अपमानित करने आये थे, अन्यथा यह बात सर्वविदित है कि जिलाधिकारी जिले के किसी भी कार्मिक को अपने कार्यालय में बुलाकर जो भी निर्देश देना चाहे दे सकते हैं।

    संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि अब आरक्षण समर्थक चुप बैठने वाले नहीं हैं, सरकार अविलम्ब जिलाधिकारी बलिया के खिलाफ कार्यवाही करे नही ंतो आरक्षण समर्थक आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे।

    #आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading