Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    इस महायुद्ध में भी हारेंगे इंसान ही ?

    ShagunBy ShagunMarch 14, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 510

    आज सारा विश्व यूक्रेन और रूस के युद्ध पर टकटकी लगाए देख रहा है और रूस की निगाहें टिकी हैं उसके पड़ोसी देश यूक्रेन पर। रूस अपने फायदे के लिए यूक्रेन पर हमला करने से न चूका। आज के युग में भी जब ग्लोबलाइजेशन के कारण कोई भी देश किसी युद्ध में जीतता नहीं है। उसे जीत नाम पर आज आर्थिक मोर्चे पर हारना ही पड़ता है, तब ऐसा भीषण युद्ध आखिर क्यों ?

    दरअसल यूक्रेन का रूस के लिए बड़ा महत्त्व है। आज से 30 साल पहले सोवियत संघ के बिखरने पर यूक्रेन अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था। सोवियत संघ का जो रुतबा था, वह दुनिया के सबसे बड़े देश रूस को हासिल हुआ। इस तरह अमेरिका स्वतः सोवियत संघ के बदले रूस का सबसे बड़ा विरोधी हो गया।

    फोटो सोशल मीडिया से साभारअमेरिका और रूस की दुश्मनी जग-जाहिर है। वो तो भला हो परमाणु बमों का जो कोई किसी पर हमला नहीं करता। पर अपने मित्र देशों के सहारे ये एक-दूसरे पर दबाव बनाए रखना चाहते हैं। और यही वो कारण है जो यूक्रेन बर्बाद हो रहा है। अमेरिका और उसके मित्र देशों का संगठन है नाटो। अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन उसमें शामिल हो जाए ताकि उसकी पहुंच रूस की सीमा तक हो जाए। नाटो में शामिल देश दुश्मन से मिलकर लड़ने का दावा करते हैं।

    सब देशों के आमंत्रण पर यूक्रेन नाटो में शामिल होने की तैयारी करने लगा। अब रूस नाटो के बहाने अमेरिका को अपनी सीमा के पास मिसाइल और हवाई बेड़ा तैनात करते नहीं देखना चाहता था।

    रूस ने यूक्रेन को डराने की कोशिश की। पर नाटो के सदस्य देशों और यूरोपियन संघ ने यूक्रेन को भरोसा दिलाया कि अगर रूस ने आक्रमण किया, तो हम सब मिलकर युद्ध लड़ेंगे। पर ऐसा हुआ नहीं, हो भी नहीं सकता था। रूस के पास हथियारों को और परमाणु बमों का जखीरा है। उससे उलझकर विश्व को तीसरे विश्वयुद्ध की ओर धकेलने वाली बात होती।

    अपने मित्र देशो की थोथी बातों में आकर यूक्रेन ने रूस को भाव नहीं दिया, तो रूस ने पहले यूक्रेन के तीन टुकड़े किए। दो टुकड़ों पर विद्रोहियों की सरकार को मान्यता दी और फिर मेन यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को उम्मीद थी कि आक्रमण होते ही अमेरिका और मित्र देश उसकी सहायता के लिए रूस पर धावा बोल देंगे। पर करनी और कथनी में अंतर होता है। सब देश निंदा युद्ध और प्रतिबंध युद्ध में लग गए पर किसी ने यूक्रेन की ओर से लड़ने के लिए सैन्य बल नहीं भेजा।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तो साफ इनकार कर दिया। सब देशों के डरने का कारण था कि रूस ने खुली धमकी दी थी कि युद्ध को आगे बढ़ाया गया तो वह परमाणु बमों का इस्तेमाल करने से नहीं चूकेगा।

    तो अब खेल यह है कि रूस अपनी मनमानी कर रहा है, किसी की बात सुनने को राजी नहीं है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेस्की सबसे सहायता मांग मांगकर थक चुके, पर उन्हें अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। उसे उकसाने वाले देश बस किनारे खड़े होकर यह नारा लगाने में व्यस्त हैं कि, ‘यूक्रेन तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।’

    उधर अपनी खीझ मिटाने को रूस युद्ध के नियमों को ताक पर रखकर रिहायशी इलाकों और अस्पताल तक पर आक्रमण कर रहा है। अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

    मालूम हो कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस, यूक्रेन आदि देश भारत के बच्चों को बहुत पसंद है। एक तो भारत में पढ़ाई बहुत महंगी है और उस पर दाखिला भी मुश्किल से मिलता है। भारत से एक चौथाई खर्च पर वहां डॉक्टर बन जाते हैं। इस युद्ध के कारण भारत के लाखों बच्चे वहां फंस गए हैं। अब तक दो-चार बच्चे युद्ध की भेंट चढ़ चुके। आपरेशन गंगा के सहारे बच्चों को सरकार वापस भारत लाने में सफल रही है। पर बच्चों की जान पर बनी है।

    युद्ध में भारत रूस का साथ नहीं दे रहा, तो उसकी आलोचना भी नहीं कर रहा। इसकी खीज अब यूक्रेनी सेना भारतीय बच्चों को परेशान करके निकाल रही है। इस युद्ध से यह सीख जरूर मिली है कि किसी के उकसाने और भरोसे के आधार पर युद्ध में नहीं कूदना चाहिए। जब संघर्ष की बारी आती है, तो आपको ही करना पड़ता है। दुनिया दूर खड़े होकर तमाशा देखती है। युद्ध से कमजोर होने वाले यूक्रेन का सब फायदा उठाना चाहेंगे, और भुगतेंगे यूक्रेन के निवासी।

    • पायस 

    Shagun

    Keep Reading

    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    Asha Bhosle: The End of the Golden Era of Singing

    आशा भोसले: गायकी के स्वर्णिम युग का अन्त

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading