Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    उद्योगों को नया जीवन

    ShagunBy ShagunSeptember 16, 2022 Current Issues No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारत एक कृषि पालन देश के रूप में विख्यात रहा है. कृषि अपने में अकेला क्षेत्र नहीं था. इसमें पशुपालन और कुटीर उद्योग पूरक के रूप में शामिल थे.तीनों में कभी कोई भी पक्ष कमजोर हुआ तो उसकी भरपाई के विकल्प रहते थे. इनसे आय स्वरोजगार और सूपोषण स्वाभाविक रूप से उपलब्ध रहता था. यही कारण था कि ब्रिटिश काल की शुरुआत तक भारत के सभी गाँव अर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी थे. भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था.

    अंग्रेजों ने भारत के अर्थिक शोषण की कार्ययोजना बनाई थी. इसके अंतर्गत कुटीर उद्योगों को नष्ट किया गया. जिससे ब्रिटेन के उत्पाद को भारत में बेचना सम्भव हो सके. कृषि पर लगान में वृद्धि होती रही. इससे किसानों की आय कम हुई. ब्रिटिश शासक अपनी सरकारी मशीनरी और सेना का पूरा खर्च भारतीय संसाधनों से पूरा करते थे. स्वतंत्रता के बाद कृषि पशुपालन और स्थानीय उद्योगों पर नए सिरे से ध्यान देने की आवश्यकता थी. लेकिन इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई.

    Image

    विकसित देशों ने अपनी विकास यात्रा के पहले चरण में गांवों पर फोकस किया था. शहरों और गांवों में एक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई. इससे गांवों से शहरों की तरह पलायन नहीं हुआ. कृषि आय बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई. कृषि मुनाफे का माध्यम बन गई. भारत में गांवों में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थी. कृषि पशुपालन और स्थानीय उद्योग के संयुक्त संचालन पर ध्यान नहीं दिया गया. इसलिए गांवों से शहरों की ओर बेहिसाब पलायन होने लगा.शहरों के संसाधनों पर भी दबाब बढ़ा.संतुलित विकास का माहौल ही नहीं बनाया गया.

    नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प लिया. इसके अंतर्गत अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक अध्ययन योजना लागू की. इससे स्थानीय उद्योगों को नया जीवन मिल रहा है. इस योजना में कृषि उत्पाद भी शामिल है. इससे किसानों को लाभ मिल रहा है. गौ संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया. गौ संरक्षण केंद्र बनाय गए. गौ पालकों को प्रोत्साहन हेतु धनराशि दी जा रही है. डेयरी उद्योगों का विकास हो रहा है. एक जिला एक उत्पाद योजना अब पूरे देश में क्रियान्वित हो रही है. डेयरी सेक्टर की श्वेत क्रांति किसानों की स्थिति को बदलने में बड़ी भूमिका निभा रही है। अब पशुपालन करोड़ों किसानों की अतिरिक्त आय का स्रोत बन रहा है।

    Image

    भारत के डेयरी उत्पाद का वैश्विक बाजार में महत्व है। यह महिलाओं के आर्थिक विकास को बढ़ाने का जरिया है। पशुधन बायोगैस,जैविक खेती और प्राकृतिक खेती का भी बड़ा आधार है। जो पशु दूध देने योग्य नहीं रह जाते,वह बोझ नहीं होते बल्कि वे भी हर दिन किसानों की आय बढ़ा सकते हैं। कुछ समय पहले नरेंद्र मोदी ने काशी में बनास डेयरी संकुल का शिलान्यास किया था। प्रयागराज में उन्होंने महिला स्वावलंबन अभियान शुरू किया था। इसी प्रकार विगत दिनों वह गुजरात में महिला स्वावलंबन व बनास डेयरी से संबंधित कार्यक्रमों में सहभागी हुए। नरेंद्र मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने ज्योतिग्राम योजना शुरू की थी। इससे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हुई थी। ड्रिप सिंचाई का प्रयोग बढ़ रहा है। इससे कृषि लागत में कमी आई है। किसानों की आय बढ़ी है। अब अगर कोई पशु बीमार होता है तो तीस मिनट में एंबुलेंस उनके पास पहुंच जाती है। मधुमक्खी पालन से भी आय में बढोत्तरी हो रही है। भारत प्रति वर्ष साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दूध का उत्पादन करता है। इस क्षेत्र में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है।

    भारत में प्रति वर्ष उत्पादित गेहूं और चावल का कारोबार भी इससे कम है। डेयरी क्षेत्र का सबसे बड़ा लाभ हमारे छोटे किसानों को है। बायो सीएनजी प्लांट से भी किसानों की आय बढ़ रही है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है। सहकारी आंदोलन आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बना रही है।

    भारत में प्राचीनकाल से कृषि व पशुपालन परस्पर पूरक रहे है। यह भारत की समृद्ध अर्थव्यवस्था के आधार थे। जैविक अथवा प्राकृतिक कृषि से लागत कम आती थी। इसके अनुरूप लाभ अधिक होता था। ऐसे कृषि उत्पाद स्वास्थ्य के लिए भी लाभ दायक थे। जमीन की उपजाऊ क्षमता भी बनी रहती थी। कुछ दशक पहले केमिकल खाद का प्रचलन शुरू हुआ। उत्पादन बढ़ा लेकिन इससे अनेक समस्याएं भी पैदा हुई। मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा। जमीन की उपजाऊ क्षमता कम होने लगी। कृषि की लागत बढ़ने लगी। पशुपालन की ओर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। अब यह समस्याएं जन जीवन को प्रभावित करने लगी है।

    नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस ओर ध्यान दिया। इस क्षेत्र में बड़े बदलाव की आवश्यकता थी। कृषि क्षेत्र में परिवर्तन अपेक्षित थे लेकिन यह कार्य केवल सरकार के स्तर पर संभव नहीं था। किसानों का भी जागरूक होना आवश्यक था। नरेंद्र मोदी सरकार ने यूरिया की कालाबाजारी रोकी। नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन शुरू किया गया। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। इसी के साथ प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने का अभियान भी शुरू किया गया। बड़ी संख्या में किसान अब प्राकृतिक कृषि के प्रति आकर्षित हो रहे है।

    मोदी सरकार किसानों की आय दो गुनी करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसमें जैविक कृषि भी उपयोगी साबित हो रही है। विगत सात वर्षों के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए है।प्राकृतिक कृषि से देश के अस्सी प्रतिशत किसानों को सर्वाधिक लाभ होगा। इनमें दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले छोटे किसान हैं। केमिकल फर्टिलाइजर से इन किसानों की कृषि लागत बहुत बढ़ जाती है। प्राकृतिक खेती से इनकी आय बढ़ेगी। केमिकल के बिना भी बेहतर फसल प्राप्त की जा सकती है। पहले केमिकल नहीं होते थे, लेकिन फसल अच्छी होती थी। पशुधन, बायो गैस, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती का आधार बन रहा है।

    सहकारिता क्षेत्र की बड़ी इकाई बनास और पूर्वांचल के किसानों की सहभागिता से वाराणसी सहित इस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल रहा है. इससे आस पास के गांवों में दुग्ध समितियां, कलेक्शन सेन्टर बनेंगे। दूध की गुणवत्ता प्रमाणिकता को लेकर उलझन रही है। प्रमाणिकता के लिए अलग। अलग व्यवस्था के कारण पशुपालकों, दुग्ध संघों को कठिनाइयां होती रहीं। इसके समाधान के लिए भारतीय मानक ब्यूरों ने देश भर के लिए मानक जारी किया है। कामधेनु का लोगो भी जारी किया गया है। यह लोगो दूध व दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता व विश्वसनीयता की पहचान होगा। बायो गैस द्वारा बिजली बनाने के इस संयंत्र से ऊर्जा जरूरते पूरी होंगी।

    गौतमबुद्धनगर में आईडीएफ वर्ल्ड डेयरी समिट का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया. देश-विदेश के डेढ़ हजार डेयरी उद्योग के विशेषज्ञ, किसान,नीति निर्माता इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इन अतिथियों की मेजबानी का अवसर उत्तर प्रदेश को मिला. योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में सभी आयोजन बेजोड़ होते हैं.

    उद्घाटन से पहले सभी तैयारियों का जायजा लेने योगी आदित्यनाथ यहां पहुँचे थे.भारत में विश्वस्तरीय सम्मेलन करीब पांच दशक बाद हो रहा है. चार दिनों तक इस समिट में दूध पर महामंथन चलेगा. इस समिट में पचास देशों के मेहमान व प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। एक्स्पो सेंटर में कुल ग्यारह हॉल बनाये गए हैं जिसमें डेयरी उद्योग से जुड़े कई विश्वस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। अलग-अलग हॉल के नाम भी गायों की विभिन्न प्रजातियों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें गीर, साहिवाल और मुर्रा आदि प्रमुख हैं।

    प्रधानमंत्री जिस हॉल में डेयरी उद्योग महाकुंभ को संबोधित किया उसका नाम गीर हॉल रखा गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में रोजगार सृजन एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वावलम्बन को आगे बढ़ाने में सहकारिता और डेयरी सेक्टरों को मिलकर कार्य किया जा रहा है. प्रदेश में डेयरी सेक्टर को एक नये आयाम के साथ आगे बढ़ाने की अपार सम्भावनाएं हैं। प्रदेश के प्रत्येक परिवार, जिसके किसी भी सदस्य को शासकीय या निजी क्षेत्र में कहीं कोई नौकरी या स्वतः रोजगार प्राप्त नहीं हुआ है, उस परिवार के हर एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सहकारिता और डेयरी सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश के लिए वर्ल्ड डेयरी समिट का विशेष महत्व है। डेयरी सेक्टर आत्मनिर्भर अभियान में भी योगदान कर रहा है. डेयरी न्यूट्रीशन के साथ ही सम्पूर्ण पोषण का आधार भी है.

    Shagun

    Keep Reading

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sharp Global Attack on Trump: Saudi Arabia and Italy Deliver a Joint, Resounding Response

    ट्रंप पर विश्व स्तर पर तीखा हमला: सऊदी-इटली ने एक साथ दिया करारा जवाब

    April 15, 2026
    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    April 15, 2026
    Prem Chopra Pays a Special Tribute to Sardar Singh Suri

    सरदार सिंह सूरी को प्रेम चोपड़ा का भावुक नमन

    April 15, 2026
    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    April 15, 2026
    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    April 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading