Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»तस्वीरों में

    संरक्षित स्मारकों से तत्काल हटाया जाए अतिक्रमण: मण्डलायुक्त

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2023 तस्वीरों में No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 808

     मण्डलायुक्त ने लखनऊ के द्वारा समाजसेवी आधिवक्ता मोहम्मद हैदर की जनहित याचिका में पारित आदेश को लेकर की बैठक

    पुराने स्वरूप में ऐसा था लखनऊ

    लखनऊ 30 जुलाई 2023: राजधानी में संरक्षित स्मारकों से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में समाजसेवी व अधिवक्ता सैयद मोहम्मद हैदर रिजवी की जनहित याचिका में  उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश की पीठ द्वारा दिये गये आदेश के मद्देनजर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में बैठक हुई।

    दरकती दीवारें और रखरखाव के अभाव से जूझती लखनऊ की विरासतें

    बैठक में आधिवक्ता मोहम्मद हैदर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत प्रथम चरण में लखनऊ स्थित जिन पाँच केन्द्रीय संरक्षित स्मारकों यथा इमामबाडा आसिफुद्दौला बड़ा इमामबाड़ा सआदत अली एवं मुशीर जादी मकबरा नील्स गेट कैसरबाग गेट कैंसर पसन्द सिमेट्री से अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को हटाने हेतु निर्णय लिया गया था उनमें से जनवरी, 2016 में केन्द्रीय संरक्षित स्मारक इमामबाड़ा आसिफुद्दौला बड़ा इमामबाड़ा में से 50 परिवारों का कब्जा व अतिक्रमण जिला प्रशासन द्वारा हटाया गया है।

    अतिक्रमण का शिकार लखनऊ की विरासत

    बैठक के दौरान संबंधित द्वारा बताया गया कि हुसैनाबाद क्षेत्र में स्थित केन्द्रीय संरक्षित स्मारक ‘इमामबाड़ा आसिफुद्दौला बड़ा इमामबाड़ा एवं आसिफी मस्जिद में क्रमशः 19 एवं 06 अतिक्रमण अभी भी बाकी हैं जिनको हटाया जाना शेष है।

    इसके अतिरिक्त केन्द्रीय संरक्षित स्मारक रूमी गेट पिक्चर गैलरी एवं छोटा इमामबाड़ा में निवास कर रहे परिवारों एवं व्यावसायिक उपयोग करने वालों का कब्जा व अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाया  गया है इनमें से अधिकांशत हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट के कर्मचारी व आवंटी है।

    मंडलायुक्त ने संबंधित को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि एएसआई और ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से हेरिटेज एरिया का सर्वे करा लिया जाये और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करे समयबद्ध रूप से हटाया जाए ।

    मण्डलयुक्त ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशासन और पुलिस की मदद लेते हुए हेरिटेज जोन से अवैध अतिक्रमण को कब्जा मुक्त कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्राचीन स्मारक व पुरातत्व स्थल के रिपेयर और रेनोवेशन के कार्य प्राथमिकता पर करे।

    एएसआई द्वारा समस्त कार्य समय बद्ध तरीके से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इन सभी कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    श्री मोहम्मद हैदर ने लखनऊ की साझी विरासात, स्मरकों की जानकारी देते हुए उनके प्रयासों से अमजद अली शाह के मक़बरे (इमामबाड़ा सिबतैनाबाद ) का एवं उक्त ऐतिहासिक स्थल एवं उसके के गेट का पूर्ण जीर्णोद्धार भारतीय पुरातत्व सर्वे के द्वारा पूर्ण किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और अपेक्षा की कि उनके द्वारा छोटे इमामबाड़े के गेट के संरक्षण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। उनके द्वारा एएसाई से छोटे इमामबाड़े के दोनों गेटो के संरक्षण की अद्यतन स्थिति मुख्यालय से पता कर कमिटी के समक्ष प्रस्तुत करने की बात की।

    लखनऊ के इमामबाड़ा शाहनजफ के भीतर निवासित अध्यसियों के कारण उक्त स्मारक के जीर्णोधार मैं हो रही कठिनाइयों के दृष्टिगत हुसैनाबाद ट्रस्ट से परिसर रिक्त कराने का अनुरोध भी एएसाई द्वारा किया गया जिसपर समिति के समक्ष ट्रस्ट के द्वारा कृत कार्रवाही से अवगत कराये जाने की बात कही गयी।

    श्री मोहम्मद हैदर ने बताया कि कमिटी की एक अन्य बैठक भी शीघ्र प्रस्तावित है एवं उनकी जनहित याचिका सितम्बर 2023 में सुनवाई हेतु सूचिबद्ध है जिसमें माननीय न्यायालय को प्रगति से अवगत कराया जायेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading