Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अरावली बचाओ: एकता की मिसाल और पर्यावरण की पुकार

    ShagunBy ShagunDecember 21, 2025 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Save the Aravallis: A symbol of unity and a call for environmental protection.
    अरावली बचाओ: एकता की मिसाल और पर्यावरण की पुकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 947

    दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में शुमार अरावली इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक जेसीबी ऑपरेटर भावुक अपील करता दिख रहा है वह और उसके साथी अरावली की पहाड़ियों को खोदने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह हमारी धरोहर है, इसे बचाना हमारा कर्तव्य है। इस वीडियो ने “अरावली बचाओ” अभियान को नई गति दी है, जो अब पूरे देश में फैल चुका है।

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में अरावली की नई परिभाषा स्वीकार की है। इसके तहत केवल 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली भूमिरूप ही “अरावली हिल” माने जाएंगे, और दो ऐसी पहाड़ियां 500 मीटर के दायरे में हों तो “अरावली रेंज”। पर्यावरणविदों का कहना है कि इससे 90% से अधिक अरावली क्षेत्र संरक्षण से बाहर हो जाएगा, जिससे खनन और निर्माण आसान हो सकता है। वे इसे “डेथ वारंट” बता रहे हैं, क्योंकि अरावली थार मरुस्थल के विस्तार को रोकती है, भूजल रिचार्ज करती है और दिल्ली-एनसीआर की हवा को प्रदूषण से बचाती है।

    Save the Aravallis: A symbol of unity and a call for environmental protection.
    अरावली बचाओ: एकता की मिसाल और पर्यावरण की पुकार

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2002579579433857147

    दूसरी ओर, सरकार और कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि नई परिभाषा वैज्ञानिक है और संरक्षण को मजबूत बनाएगी। नई माइनिंग लीज पर रोक है, और सस्टेनेबल माइनिंग के लिए प्लान बनाया जा रहा है। अवैध खनन पर सख्ती जारी है। लेकिन जनता की एकता देखते ही बनती है। जेसीबी ऑपरेटरों का असहयोग, सोशल मीडिया पर #SaveAravalli ट्रेंड, और स्थानीय लोगों का संकल्प, सब मिलकर कह रहे हैं कि अरावली सिर्फ पत्थर नहीं, हमारी सांसें हैं। रौशनी मीणा जैसी बेटियां इसे अपनी मिट्टी और अस्तित्व का आधार बताती हैं।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2002589372752015417

    अरावली का मामला कोर्ट में है, लेकिन जन जागरण अब चरम पर। कैसे भी करके इसे बचाना होगा, क्योंकि अगर अरावली नहीं बची, तो उत्तर भारत की जलवायु, पानी और जैव विविधता खतरे में पड़ जाएगी। यह अभियान सिर्फ पर्यावरण का नहीं, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है।

    Shagun

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading