पूरी खाना हर कोई पसंद करता है। आलू या छोले की सब्जी के साथ इसे खाने के बारे में सोचते ही मुंह में पानी आ जाता है इसलिए आज हम आपको बहुत आसान और कुछ अलग तरिके की पूरी बनाना सिखाएंगे और वह हैं – टोमैटो चीज़ पूरी जो खाने में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही आसानी से बन भी जाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि के बारे में ।
जरूरी सामग्री
• गेहूं का आटा – 1 कप
• टमाटर की प्यूरी – 1 कप
• लाल मिर्च पाउडर – 1 चमच
• मैदा – 1 कप
• चीज़ (कदूकस किआ हुआ) – 1 कप
• लहुसन अदरक का पेस्ट – ½ चमच
• धनिया (बारीक कटा हुआ) – 1 बड़ा चमच
• पानी
• तेल – आवश्यकता अनुसार
• नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमे गेहूं का आटा, मैदा, टमाटर का रस, लाल मिर्च पाउडर, चीज़, लहुसन अदरक का पेस्ट, धनिया, और नमक डाल लें।
2. अब इसका आटा गूंथ लें और आवश्यकता हो तो पानी भी मिला सकती हैं।
3. आटा गूंथने के बाद इसे 30 मिनट के लिए रख दें।
4. इसके बाद पूरी बनाने के लिए कड़ाई में तेल को गरम होने के लिए रख दें।
5. तब तक गुंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। अब लोई को छोटी पूरी की तरह बेल लें।
6. अब इसे गर्म तेल में हल्का ब्राउन होने तक तल लें और फिर इसे निकाल लें।
7. इसी तरह बाकि बची लोइयों की पूरियां बना लें।
8. आपकी टोमैटो चीज़ पूरी बनकर त्यार है। अब इसे गरमा गरम सर्व करें।







