Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    रसोई गैस संकट : ट्रंप ईरान को सरेंडर कराते रहे, उधर ईरान ने अमेरिका – इजरायल पर हमले किये तेज

    ShagunBy ShagunMarch 13, 2026 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

    ओम माथुर

    अगर देश में रसोई गैस संकट को लेकर लोग विपक्ष की अफवाहों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं, तो यह तो लोगों का सरकार की विश्वसनीयता पर संदेह है। क्या सरकार ने लोगों में अपना भरोसा इतना खो दिया कि वह विपक्ष की अफवाहों को सच मान रहा है और देश के प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों -मुख्यमंत्रियों की इस बात पर भरोसा नहीं कर रहा की देश में तेल और गैस का कोई संकट नहीं है।
    पिछले तीन -चार दिन से देश भर से जो तस्वीरें आ रही है, वह इस बात को जाहिर कर रही है कि लोगों में डर है कि उन्हें गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं और तब से वह सरकार के किसी भी भरोसे पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। जब से सिलेंडर बुक कराने में शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अन्तराल किया गया है, ये डर और बढ़ गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर गई है। हो सकता है गैस एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर कतार में लगे लोगों में ऐसे लोग भी शामिल है, जिनके घरों में पहले सिलेंडर मौजूद हो। लेकिन भविष्य में आने वाली किसी भी परेशानी से निपटने के लिए वो खाली पड़ा दूसरा सिलेंडर भी भराना चाहते हो। लेकिन क्या सभी लोग ऐसे ही हैं, शायद नहीं ।

    सरकार विपक्ष पर आरोप तो लगा रही है, लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी यही तो है कि वह जनता को हो रही मुश्किलों के खिलाफ आंदोलन करें। वह यह तो कर नहीं सकता है कि जो सरकार कहे, वो ही विपक्ष माने और जनता से कहे। जब भाजपा खुद विपक्ष में थी, तब वह भी तो गैस की कीमतें बढ़ने और कमी होने पर इसी तरह आंदोलन कर कांग्रेस सरकार को घेरा करती थी। उस दौर की भाजपा नेताओं की आंदोलन की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। हां, हालात अलग हो सकते हैं,लेकिन संकट तो एक जैसा ही है। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है के दौर में लोग देश में सब कुछ हमेशा सामान्य ही रहने की उम्मीद भी तो करते हैं, आखिर उन्हें 2014 के बताया भी तो यही गया है।Is Trump's habit of displaying power pushing the world towards destruction?

    विपक्ष पर अफवाह फैलाने के आरोप से अलग ये भी तो सच्चाई है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करना अब मुश्किल होता जा रहा है। गैस कंपनियों के ऑनलाइन बुकिंग एप बंद हो गए हैं। कहीं शहरों में गैस एजेंसियां खुल नहीं रही है। जहां खुली है, बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही है। लोग सुबह से शाम तक सिलेंडर लेने का जतन कर रहे हैं। क्या भरी गर्मी और तेज धूप में लोग यूं ही मशक्कत कर रहे हैं? विडंबना की बात तो ये है कि संकट के बाद भी सिलेंडरों की कालाबाजारी तेजी से बढ़ रही है। रसोई गैस सिलेंडर 1200 से ₹1500 और कमर्शियल सिलेंडर₹5000 तक बेचा जा रहा है। सवाल ये है कि आखिर ब्लैक मार्केटिंग हो क्यों रही है। जबकि सरकार ने इसे रोकने के लिए कानून भी लागू कर दिया है। जब तक पूरा सिस्टम कालाबाजारी में शामिल नहीं होता,तब तक ये संभव नहीं है।

    हमारे देश में यह विडंबना रही है कि जब भी किसी चीज का संकट आता है, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की पौ-बारह हो जाती है। इसमें उन्हें राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण भी पूरा मिलता है। जगह-जगह रेस्टोरेंट, होटल,ढाबे बंद हो रहे हैं। जिन व्यवसायों में कमर्शियल सिलेंडर काम आते हैं, उनमें संकट बढ़ रहा है सबसे ज्यादा परेशान वह लोग हैं,जिनके घरों में शादी समारोह है। क्या सरकार को ऐसी व्यवस्था नहीं करनी चाहिए कि ऐसे परिवारों को उचित कीमत पर अतिरिक्त सिलेंडर मिल जाएं। जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप रोजाना ईरान के जल्द सरेंडर करने की बात करते हैं, लेकिन उसी दिन ईरान अमेरिका और इजरायल पर हमले तेज करके, उनकी विश्वसनीयता को पलीता लगा देता है। वैसे ही तेल-गैस को लेकर सरकार के साथ हो रहा है। पहले गैस का कोई संकट नहीं होने की कहकर अगले ही दिन उसकी कीमतों में ₹60 की वृद्धि कर खुद सरकार ने भी विश्वसनीयता को खोया है। फिर अतीत में हुई कई घटनाएं भी लोगों के स्मरण में है।

    Shagun

    Keep Reading

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    पीओके में भीतरी बगावत बनी पाकिस्तान के लिए सबसे गंभीर चुनौती

    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading