Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    ShagunBy ShagunApril 17, 2026Updated:April 17, 2026 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 417

    क्या कोई नेता सच में ‘सिस्टम’ का खौफ खत्म कर सकता है? नेपाल के बालेन शाह ने करके दिखाया, हाँ, अगर नीयत साफ हो तो बदलाव रातों-रात आ सकता है। बालेन शाह, जिन्हें युवा पीढ़ी का नया चेहरा माना जा रहा है, अपनी कार्यशैली से साबित कर रहे हैं कि नेता जनता का मालिक नहीं, बल्कि उसका सेवक होता है। उन्होंने नेपाल में एक के बाद एक ऐसे सुधार लागू किए हैं जो पूरे दक्षिण एशिया के लिए मिसाल बन गए हैं:

    • सरकारी ऑफिसों से नेताओं की फोटो हटा दी : अब काम की पूजा, व्यक्ति की नहीं
    • VIP कल्चर का अंत: सड़क पर कोई बैरिकेड नहीं, एम्बुलेंस और आम आदमी पहले
      मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे
    • क्लास 5 तक कोई परीक्षा नहीं, सिर्फ सीखना
    • पारदर्शिता पोर्टल : हर वादा और काम जनता खुद ट्रैक करे, बालेन शाह साबित कर रहे हैं कि नेता जनता का मालिक नहीं, सेवक होता है।

    काठमांडू में 16 अप्रैल 2026 को जब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और गृह मंत्री सुदान गुरुंग के नेतृत्व में एक नया फैसला लिया गया, तो पूरे दक्षिण एशिया में हलचल मच गई। गृह मंत्री की सरकारी गाड़ी को आम नागरिक की तरह ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेक किया गया। कोई सायरन नहीं, कोई रास्ता ब्लॉक नहीं, कोई VIP प्रोटोकॉल नहीं। बस एक साफ़ संदेश पद चाहे जितना बड़ा हो, नागरिक पहले।

    यह कोई प्रचार स्टंट नहीं था। नेपाल सरकार ने अब पूरे देश में VIP संस्कृति पर लगभग पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि मंत्रियों, सांसदों या किसी भी सरकारी अधिकारी की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस बिना किसी हिचकिचाहट के रोकेगी और चेक करेगी। सड़कें आम लोगों के लिए हैं, काफ़िलों के लिए नहीं। एम्बुलेंस रुकी रहेगी और नेता का काफ़िला शान से निकलेगा, यह दृश्य अब नेपाल में इतिहास बन चुका है।

    लेकिन बालेन शाह ने सिर्फ सड़कों तक सीमा नहीं रखी। उन्होंने एक पारदर्शिता पोर्टल ‘प्रतिपक्ष’ (Pratipakchya) शुरू किया है, जिसमें सरकार के हर वादे, हर काम और हर खर्च का पूरा लेखा-जोखा हर नागरिक देख सकता है। स्कूलों में भी पारदर्शिता लाई गई है- मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के बच्चे अब सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे, न कि प्राइवेट स्कूलों में। सरकारी दफ्तरों में नेताओं की तस्वीरें हटा दी गई हैं। जाति-आधारित राजनीति पर रोक और विश्वविद्यालयों-स्कूलों से राजनीतिक छात्र संगठनों को 60 दिनों में हटाने का आदेश जारी हो चुका है।

    यह सब महज 100 दिन पुरानी सरकार का काम नहीं, बल्कि एक सोची-समझी क्रांति है। बालेन शाह, जो पहले काठमांडू के मेयर के रूप में अपनी ईमानदारी और सख्ती के लिए मशहूर थे, अब प्रधानमंत्री बनकर पूरे नेपाल का सिस्टम बदल रहे हैं। यही सब कारण हैं जिसकी वजह से वह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गए हैं और टाइम मैगज़ीन पत्रिका में उनका नाम प्रमुखता से आया है। Balen Shah’s ‘Education Revolution’ Reign: Politics Removed, Education Saved in Nepal—Why is India Applauding?

    भारत में भी ऐसे सिस्टम की मांग उठी …

    यहाँ VIP संस्कृति की जड़ें इतनी गहरी हैं कि आज भी दिल्ली-मुंबई-लखनऊ की सड़कों पर एम्बुलेंस साइरन बजाती हुई खड़ी रह जाती है, जबकि नेता का काफ़िला लाल-नीली बत्तियों के साथ गुजरता है। आम आदमी घंटों जाम में फंसकर प्रतीक्षा करता है। सुरक्षा के नाम पर अरबों रुपये का खर्च, सैकड़ों जवानों की तैनाती और ट्रैफिक पुलिस का सारा ध्यान VIP मूवमेंट पर।

    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!बालेन शाह का यह एक फैसला हमारे सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा है। सवाल यह नहीं है कि नेपाल छोटा देश है, इसलिए आसान था। सवाल यह है कि क्या भारत के हुक्मरान कभी अपनी सुरक्षा, काफ़िले और VIP मोह से बाहर निकल पाएंगे? क्या वे कभी यह स्वीकार करेंगे कि नेता भी आम नागरिक की तरह सड़क पर चल सकता है?

    जब तक हमारा तंत्र इस VIP कल्चर के जाल में फंसा रहेगा, तब तक ‘सबका साथ, सबका विकास’ सिर्फ़ कागजों पर ही खास बना रहेगा। नेपाल ने दिखा दिया कि इरादा हो तो कुछ भी असंभव नहीं। अब भारत को देखना है—क्या वह भी इस ‘नागरिक पहले’ वाले मॉडल को अपनाएगा, या पुरानी व्यवस्था को चमकाते रहेंगे?

    समय आ गया है कि हम भी पूछें –
    क्या हमारे देश में VIP संस्कृति खत्म होगी?
    या फिर यह सिर्फ़ पड़ोसी देश की कहानी बनकर रह जाएगी?

    Shagun

    Keep Reading

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading