वाशिंगटन/बीजिंग: अमेरिका और चीन के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। बीजिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के तुरंत बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के पत्रकारों को निशाना बनाते हुए सख्त कदम उठाए हैं।
टाइट-फॉर-टैट कार्रवाई
चीन ने न्यूयॉर्क टाइम्स की पत्रकार विवियन वांग को देश से निकाल दिया। जवाब में ट्रंप प्रशासन ने चीनी सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के एक पत्रकार का अमेरिका में वीजा रद्द कर दिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।
ताइवान विवाद बना मुख्य कारण
इस पूरे विवाद की जड़ ताइवान है। न्यूयॉर्क टाइम्स के DealBook Summit 2025 में ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते का रिकॉर्डेड इंटरव्यू प्रसारित हुआ। होस्ट एंड्रयू रॉस सोर्किन ने उन्हें “देश” कहा और लाई चिंग-ते ने ताइवान जलडमरूमध्य में चीन की आक्रामकता की कड़ी आलोचना की।
चीन, जो ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने विवियन वांग को देश छोड़ने का आदेश दे दिया – भले ही उस कार्यक्रम में उनका कोई रोल नहीं था।
उम्मीदों के उलट : अमेरिका ने सख्ती से कहा है कि वह ताइवान जलडमरूमध्य पर चीन को पूर्ण नियंत्रण नहीं लेने देगा। फिलहाल ट्रंप-शी मुलाकात से पहले की उम्मीदों के उलट, दोनों महाशक्तियों के बीच मीडिया और कूटनीतिक टकराव और गहरा होता दिख रहा है।






