Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»रेसिपी

    आज बनायें मस्त आलू दम बिरयानी, लोगों के देखते ही मुँह में पानी आ जाए

    By July 17, 2017 रेसिपी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 733

    आवश्यक सामग्री

    4 आलू, छिले और कटे
    एक प्याज, कटा
    2 हरी मिर्च, लम्बाई में कटी
    हरी धनिया पत्तियां, बारीक कटी
    पुदीना पत्तियां, बारीक कटी
    आधी छोटा चम्मच केसर, 2 बड़े चम्मच दूध में भिगोएं
    3 बड़े चम्मच तेल या घी

    तड़के के लिए

    एक तेज पत्ता
    2 छोटी इलायची
    3 से 4 लौंग
    दालचीनी का एक टुकड़ा
    6 काली मिर्च
    आधा छोटा चम्मच शाही जीरा या जीरा
    एक चकरी फूल

    मैरिनेशन के लिए

    3/4 कप दही
    आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1/4 चम्मच हल्दी
    3/4 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
    आधा बड़ा चम्मच गरम मसाल पाउडर
    स्वादानुसार नमक

    चावल पकाने के लिए

    1 ½ कप बासमती चावल
    एक चकरी फूल
    एक तेज पत्ता
    एक दालचीनी का टुकड़ा
    3 छोटी इलायची
    4 लौंग
    4 काली मिर्च
    1/4 चम्मच शाही जीरा (काला जीरा)
    स्वादानुसार नमक

    विधि

    • पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें आलू के टुकड़े डालकर फ्राई करें.
    • जब आलू पक जाएं तो प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें फ्राइड आलू निकाल लें.
    • प्याज को भी तेल में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें और अलग प्लेट में निकाल लें.
    • इसके बाद बर्तन में दही, लाल मिर्च, गरम मसाल, हल्दी पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह फेंटकर मिलाएं.
    • अब दही के मिक्सचर में फ्राइड आलू डालकर मिलाएं और एक घंटे तक मैरिनेट होने के लिए रखें.
    • फिर चावल साफ करके धोएं और 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं.
    •  इसके बाद चावल का पानी निकाल दें. बर्तन में लगभग 4 कप पानी डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
    • अब गर्म पानी में चावल, नमक, चकरी फूल, छोटी इलायची, तेज पत्ता, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और शाही जीरा डालकर पकाएं.
    • जब चावल आधे से थोड़े ज्यादा पक जाएं तो गैस बंद करके इन्हें छलनी में डालकर पानी निकाल दें.
    • अब पैन में तेल या घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें शाही जीरा, तेज पत्ता, छोटी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, चकरी फूल और लौंग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
    • इसके बाद पैन में हरी मिर्च डालें.
    • जब मिर्च सुनहरी हो जाएं तो इसमें मैरिनेट आलू डालकर थोड़े नर्म होने तक धीमी आंच पर पकाएं. ध्यान रहे आलू मैश न हों फिर गैस बंद कर दें.
    • दूसरी तरफ गैस पर तवा गर्म करें. इस पर धनिया और पुदीना की कुछ पत्तियां डालें अब चावल की एक परत इसके ऊपर से डालें.
    • फिर चावल के ऊपर फ्राइड प्याज डालें इसके ऊपर से फिर धनिया और पुदीना पत्तियां छिड़कें.
    • अब इसके ऊपर से पूरे में केसर का दूध डालकर तवा ढक दें और ढक्कन के चारों तरफ एल्यूमिन्यम फोइल लपेटकर इसे पूरी तरह बंद करके आंच मध्यम कर दें.
    • 10 मिनट बाद तवे से ढक्कन हटाकर आलू के तड़के को बिरयानी के ऊपर डालकर आंच धीमी करें. इसे ढककर 10 मिनट और पकाएं.
    • अब गैस बंद कर दें और बिरयानी को 10 से 15 मिनट के लिए ढका रहने दें ताकि इसमें सभी मसालों का टेस्ट पूरी तरह आए.
    • लीजिए तैयार है आलू दम बिरयानी. इसे रायते और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

    Keep Reading

    बच्चों की सेहत के लिए वरदान है दाल का पानी

    गर्मियों में जरूर बनाकर खाएं खजूर और इमली की चटनी, बनाने का यह है आसान तरीका

    Test India: चावल और रोटी के साथ स्वाद बढ़ाएगा कॉर्न पालक का साग, खाकर तो देखिए!

    नाश्ते में बनाएं टेस्टी दाल लौकी का चीला

    एक बार खाकर तो देखिये ऐपल जलेबी!

    इस ‘रक्षाबंधन’ घर पर बनाएं स्वादिष्ट घेवर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading