Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    गोबर से LPG की सस्ती टक्कर! दो भाइयों ने ‘आपदा में अवसर’ का कमाल कर दिखाया – मात्र ₹500 में 18 किलो बायोगैस सिलेंडर

    ShagunBy ShagunApril 5, 2026 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Affordable Competition to LPG from Cow Dung! Two Brothers Turn 'Adversity into Opportunity' – An 18 kg Biogas Cylinder for Just ₹500.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,065

    गोबर को सोना बनाकर की घर-घर डिलीवरी शुरू, पर्यावरण-अनुकूल और आत्मनिर्भरता की मिसाल

    नई दिल्ली : राजस्थान के दो साहसी भाइयों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में भी भारतीय जुगाड़ और नवाचार कुछ भी कर सकता है। उन्होंने गोबर से बायोगैस बनाकर 18 किलो गैस वाला 30 किलो सिलेंडर सिर्फ ₹500 में लॉन्च कर दिया है। न सिर्फ बेहद सस्ता, बल्कि घर-घर डिलीवरी भी कर रहे हैं। LPG के बढ़ते दामों में यह पर्यावरण-अनुकूल विकल्प सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    कैसे तैयार होता है ये चमत्कारी सिलेंडर?

    परंपरागत बायोगैस प्लांट तो घरेलू स्तर पर चलते रहे हैं, लेकिन इन भाइयों ने इसे बड़े पैमाने पर ले जाकर कमर्शियल सिलेंडर में भरने की तकनीक विकसित की है। वीडियो में साफ दिख रहा है – ट्रक पर ढेर सारे बैंगनी रंग के सिलेंडर लोड हो रहे हैं, जो डिलीवरी के लिए तैयार हैं। गोबर की कोई कमी नहीं, देश में गोधन प्रचुर है। ये पहल न सिर्फ महंगाई से राहत देगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और गांवों की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने का रास्ता भी खोल सकती है। बता दें कि वायरल वीडियो के वॉइस ओवर में जगह का उल्लेख उत्तराखंड का बताया जा रहा है। वास्तव में यह वीडियो किस जगह का शगुन न्यूज़ इंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता है। Affordable Competition to LPG from Cow Dung! Two Brothers Turn 'Adversity into Opportunity' – An 18 kg Biogas Cylinder for Just ₹500.

    सोशल मीडिया पर उफान, यूजर्स बोले – सरकार क्यों नहीं करती प्रयास?

    खबर वायरल होते ही देशभर के यूजर्स ने इसे सराहा। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने लिखा: “भारत में गोधन है, गोबरों की कमी नहीं। फिर क्यों सरकारी दिशा में काम नहीं कर रही? क्यों खाड़ी देशों से गैस ला रही? चाहे तो हर गांव में एक गैस प्लांट लगवा सकता है।”

    डॉ. के.के. चतुर्वेदी ने सवाल किया: “यदि गोबर गैस प्लांट से निर्मित गैस इतनी सस्ती है, तो सरकार इस दिशा में प्रयास क्यों नहीं करती? क्यों चीन के रास्ते गुंडा टैक्स दे रही? देश के सभी जिलों में ऐसे प्लांट लगाकर व्यवस्था सुदृढ़ करना चाहिए।”

    अनुपम बाबा ने इसे सकारात्मक नजरिए से देखा: “यही है, ‘आपदा में अवसर’ का सदुपयोग। भारत माता की जय

    कुछ संदेह भी, लेकिन संभावनाएं अनंत

    हालांकि कुछ यूजर्स ने तकनीकी संदेह जताया है। अविदित सिद्धि ने लिखा: “यह मुझे सच्चाई से परे लग रहा है। गोबर गैस को सिलेंडर में आने के लिए काफी अधिक प्रेशर चाहिए।”

    कुछ का कहना है कि यह दावा अभी आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं हुआ है। फिर भी, यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2040268699484209639

    अगर सरकार इस मॉडल को बढ़ावा दे तो पूरे देश में गोबर-आधारित बायोगैस प्लांट लग सकते हैं – ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, आयात कम होगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। सचमुच, ये भारत है मेरी जान!!

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading