Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    मशहूर नाटक गिल्टी-नॉट गिल्टी मंचन 21 फरवरी को

    By February 14, 2018Updated:February 14, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 539

    व्यक्तिगत पूर्वाग्रह, अकसर लोगों पर इस कदर हावी हो जातें हैं कि सच जानने के सारे रास्ते ख़ुद-ब-ख़ुद बन्द हो जातें हैं

    लखनऊ, 14 फरवरी। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था थर्ड विंग की ओर से आगामी बुधवार, 21 फरवरी 2018 को शाम 06:45 बजे गोमती नगर में स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगेजी ऑडिटोरियम में “गिल्टी-नॉट गिल्टी” नाटक का मंचन किया जा रहा है। इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ नाट्य निर्देशक पुनीत अस्थाना ने किया है।इस नाटक की रिहर्सल के दौरान पुनीत अस्थाना ने इस नाटक के कथानक और इसमें किये गए बदलावों की जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत पूर्वाग्रह, अकसर लोगों पर इस कदर हावी हो जातें हैं कि सच जानने के सारे रास्ते ख़ुद-ब-ख़ुद बन्द हो जातें हैं। यही स्थिति इस नाटक में रेखाकिंत की गई है। बाप के क़त्ल के इल्ज़ाम में एक लड़का अदालत के कटघरे में खड़ा है। कुछ ​स्थितियां उसके क़ातिल होने की तरफ इशारा करती हैं, फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं जो उसके कातिल साबित होने में शक पैदा करतीं हैं। ऐसे में इस मामले के सभी पक्षों पर और अधिक गहनता से विचार करने के लिये एक ‘जूरी’ का गठन किया जाता है।

    इस जूरी की सम्पूर्ण कार्यवाही ही इस नाटक का तानाबाना है। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ता है, जूरी के सदस्यों के अलग-अलग तरह के पूर्वाग्रह, प्याज की परतों की तरह निकलने लगतें हैं। जूरी की बैठक में लड़के के गिल्टी या नॉट गिल्टी पर बात करते करते, उत्तेजना इतनी बढ़ जाती है कि जूरी सदस्य आपस में ही एक दूसरे पर कीचड़ उछालने लगतें हैं। पर एक जूरी सदस्य बड़ी दृढ़ता के साथ, उस लड़के के ख़ूनी होने पर शक ज़ाहिर करता है और ‘सत्यमेव ज्येयते’ के रास्ते पर चलते हुए लोगों को अपने अपने पूर्वाग्रहो से हट कर निस्पक्ष रहते हुए लड़के के गिल्टी-नॉट गिल्टी होने पर विचार करने के लिये प्रेरित करता है।

    उन्होंने बताया कि मूल अमरीकी नाटक में जूरी के सदस्यों की संख्या बारह है, जबकि इस प्रस्तुति में जूरी सदस्यों की संख्या ग्यारह रखी गई है। इसके अलावा इसमें मूल नाटक से हट कर, दो महिला जूरी सदस्यों को भी रखा गया है। पुनीत अस्थाना ने बताया कि जूरीरूम का सैट भी आकर्षक तरीके तैयार किया जाएगा वहीं एम.हफीज़ नाटक में लाइट डिजाइनिंग कर रहे हैं। इस नाटक में नगर के अनेक वरिष्ठ रंगकर्मी काम कर रहें हैं, जिनमें केशव पंडित, हरीश बडौला, मनोज वर्मा, सुधान्शु सावंत, तुषार बाजपेई, अली ख़ान, श्यामली दीक्षित के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

    पुनीत अस्थाना ने बताया कि इस नाटक की प्रस्तुति करना उन्हें रोमांचित करता है क्यों कि यह नाटक रेगिनाल्ड रोज़ के सुप्रसिद्ध कोर्टरूम ड्रामा ’12 एन्ग्री मैन’ का हिन्दुस्तानी अनुकूलन है। इस टेलीप्ले पर अमरीका में इसी नाम से 1957 में एक फिल्म भी बन चुकी है। हिन्दुस्तान में भी 1986 में इसी टेलीप्ले पर बासु चटर्जी के निर्देशन में एक फिल्म ‘एक रूका हुआ फैसला’ नाम से बन चुकी है।

    Keep Reading

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading