लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्रों की एक साइबर कैफे मालिक व उसके दोस्त से हुयी कहासुनी के दूसरे दिन छात्रों ने दोनों को पुराना हैदराबाद इलाके में टहलता देख उन्हें घेर लिया। उन पर पथराव किया और जब वो हाथ नहीं आए तो बगल के एक हॉस्टल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। बाहर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हडकंप मचा तो लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वो जब तब पहुंचती छात्र फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले थे। पुलिस घटना से इंकार करती रही, जबकि कैफे मालिक ने महानगर कोतवाली में छात्रों…
Author: Shagun
नयी दिल्ली, 13 जुलाई वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज छोटा यात्री वाणिज्यिक वाहन ‘जीतो मिनीवैन ‘ पेश किया। इसके भारत चरण चार डीजल संस्करण की मुंबई में शोरूम कीमत 3.45 लाख रपये से शुरू होती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जीतो मिनीवैन डीजल, पेट्रोल और सीएनजी इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगा। इस वाहन का ढांचा दो रूप में है, हार्ड टॉप और सेमी हार्ड टॉप। शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में परिवहन को ख्याल में रखकर यह बनाया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आॅटोमोटिव क्षेत्र राजन वधेरा ने कहा , ‘…
बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने आज कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की डाटाबेस और आधार कार्ड लिंक योजना की बदौलत राज्य में एक लाख से अधिक राशन कार्ड फर्जी पाये गये हैं। श्री यादव ने यहां कहा कि केंद्र सरकार की डाटाबेस और आधार कार्ड लिंक योजनाओं की बदौलत बिहार में नये-नये घोटालों का खुलासा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड को आधार लिंक से जोड़ने के दौरान राज्य में एक लाख से अधिक राशन कार्ड नकली पाये गये हैं। यह राशन कार्ड वैसे व्यक्तियों के नाम जारी किये गये…
लखनऊ। नरही के गंगा सागर अपार्टमेंट में रहने वाले एक ऐसे शोहदे को राजधानी की क्राइम साइबर सेल ने बुधवार को दबोचा जो इधर-उधर से लड़कियों के मोबाइल नम्बर एकत्र कर फेसबुक व वॉट्सएप पर चैट करता था। लड़की दोस्ती कर लेती तो ठीक था, नहीं करती तो उसके वॉट्सएप पर अश्लील वीडियो फेजकर दोस्ती के लिए मजबूर करता था। उसकी इस हरकत से तंग आकर मड़ियांव की एक युवती ने टीम से सम्पर्क किया। उसकी तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। बाद में शोहदे को गिरफ्त में लिया गया। उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। विभिन्न संस्थाओं को…
इंदौर, 12 जुलाई, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 38 वर्षीय महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उसका पति उसे जुए में हार गया और यह बाजी जीतने वाले दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार, ‘हमने इस आरोप की जांच के सिलसिले में सभी सम्बंधित पक्षों को औपचारिक बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने बुलाया है। ‘ ‘ उन्होंने कहा, चूंकि मामले में फिलहाल तथ्यों की पड़ताल नहीं हो सकी है, इसलिए महिला की शिकायत पर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के एक अन्य…
अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले के खिलाफ बजरंग दल के एक प्रदर्शन के दौरान ‘भारत माता की जय ‘ नहीं बोलने पर उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम कारोबारी को एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर थप्पड मार दिया। कश्मीर घाटी में तीर्थयात्रियों पर हमले के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कल एक मस्जिद के पास मार्च निकाला। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाला मुस्लिम कारोबारी कल मस्जिद में नमाज अदा करने आया था, इसी दौरान दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। बजरंग दल के कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय ‘ के नारे लगा रहे थे, इसी बीच…
जबरदस्त ऑफर्स देकर दूरसंचार क्षेत्र में धमाल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने अधिकतर ऑफर्स में कई बदलाव किए हैं और साथ ही नए ऑफर्स की शुरुआत की भी घोषणा की है नई दिल्ली। कंपनी ने कई रिचार्जऑफर्स में वैधता की अवधि बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं के लिए 309 रुपए के रिचार्ज में लोकल, एसटीडी और रोमिंग सभी कॉलिंग, डाटा और एसएमएस पहले की तरह अनलिमिटेड हैं, लेकिन अब इसकी वैधता 28 दिन से दोगुनी करके 56 दिन कर दी गई है। उपभोक्ताओं को 4जी स्पीड पर एक जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा और 4जी डेटा समाप्त होने पर 128…
बीकानेर 12 जुलाई आगामी 14 जुलाई से बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर के बीच स्पेशल रेलसेवा शुरू होगी । उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि गाडी संख्या 04735, बीकानेर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 14.07.17 से आगामी 29 सितम्बर तक और बीकानेर से प्रत्येक शुक्रवार को 19.45 बजे रवाना होकर शनिवार 10.25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04736, हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 15 जुलाई से आगामी 30 सितम्बर तक हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार को 19.50 बजे रवाना होकर रविवार को 09.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस गाडी में 01 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 03 तृतीय श्रेणी…
कोलंबो, 12 जुलाई निचली रैंकिंग वाली जिम्बाब्वे टीम से अपनी सरजमीं पर श्रृंखला हारने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । मैथ्यूज ने मुख्य चयनकर्ता सनत जयसूर्या से मिलकर टीम के साथ अपने भविष्य के बारे में बात की । जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होगा । अधिकारी ने कहा , ‘ ‘उन्होंने तीनों प्रारूपों में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया । ‘ ‘अधिकारी ने बताया कि मैथ्यू के इस्तीफे की घोषणा आज शाम को की जायेगी । जिम्बाब्वे से श्रृंखला 3 . 2 से हारने…
लीसेस्टर, 12 जुलाई डियांड्रा डॉटिन(नाबाद 104) और कप्तान स्टेफनी टेलर(90) की लाजवाब पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान को वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम से 19 रन से पराजित कर दिया। यह पाकिस्तानी महिलाओं की टूर्नामेंट में लगातार छठी हार है। सेमीफाइनल की होड़ से काफी पहले ही बाहर हो गयी पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया जिसने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि बारिश के कारण मैच में ओवरों की संख्या कम करनी पड़ी और…










