लखनउ, 11 जुलाई ,उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये तीन लाख 84 हजार 659.71 करोड रपये का आज अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत इस बजट में भाजपा के बहुप्रचारित चुनावी वादे यानी किसान कर्जमाफी के लिये 36 हजार करोड रपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने विधानमण्डल के बजट सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये बजट पेश करते हुए बताया कि इस बार बजट का आकार पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 10.9 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा इसमें नयी योजनाओं के…
Author: Shagun
मेरठ,11 जुलाई उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की कथित बेटी और परिवार के सदस्यों पर एक स्थानीय स्कूल में घुसकर शिक्षकों व छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हाथ में हंटर लेकर स्कूल पहुंची पूर्व मंत्री की कथित बेटी और उसके साथ पहुंचे लोगों द्वारा स्कूल में जमकर उत्पात किया गया और स्कूल के कुछ शिक्षकों व छात्राओं की हंटर से पिटाई की गई। कल हुई इस घटना पर स्कूल चुप रहा लेकिन जब परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई, तब इस…
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में कार के अंदर जले पाए गए एक युवक के शव की शिनाख्त उसके परिजनों की ओर से कर ली गई। सम्पत्ति के खातिर की गई थी युवक की हत्या पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौली मोड पर एक युवक को कार के अंदर बंद करके उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर लगाई गई आग से उसकी हत्या कर दी गई। समाचार पत्रों में खबर पढकर मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी सुनीता निवासी जिला उन्नाव के थाना बागरमऊ कस्बा निवासी ने बताया कि उसका पति अशोक 30 पुत्र…
योगी सरकार के बजट में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी निराशा। जीएसटी लागू होने के बाद बजट में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त होने की थी बड़ी उम्मीद लेकिन हाथ लगी निराशा। इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में राज्य सरकार वसूलती है लगभग 1250 करोड़। रेगुलेटरी सरचार्ज 4.28 प्रतिशत समाप्त करने की दिशा में भी सरकार ने बजट में नहीं दी कोई सब्सिडी। सबको 24 घण्टे बिजली देना अच्छी बात, परन्तु बिजली नहीं मिलेगी सस्ती तो आम जनता कैसे करेगी उसका वहन। उप्र की योगी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 का जो आज कुल 384659.71 करोड़ का बजट पेश किया गया है, उसमें प्रदेश…
लखनऊ। डेंगू की रोकथाम के लिए जिला मलेरिया विभाग की टीम को नित नई नई सफलताएं मिल रही हैं, वास्तव में टीम द्वारा शहर के विभिन्न संस्थानो का औचक निरीक्षण अभियान, भविष्य में डेंगू वायरस की संभावनाओं को खत्म कर रहा है। टीम ने सोमवार को 31 मुहल्लों में और संस्थानों का निरीक्षण किया, टीम को सीएमएस गोमती नगर ब्रांच, अलीगंज पुलिस कार्यालय समेत सात संस्थानों में लार्वा मिला। सभी सातों संस्थान प्रशासन को 24 घंटे में मच्छर जनित स्थितियों को खत्म कर सूचित करने की नोटिस थमा दी गई है।मलेरिया विभाग की टीम को आज बड़ी सफलता मिली, टीम…
लखनऊ। चारबाग इलाके में सक्रिय एक ऐसे गैंग को नाका पुलिस ने सोमवार को दबोचा, जिसमें केवल महिलाएं ही हैं। ये लोग सरेराह लोगों को रोककर मद्द की गुहार लगातीं और वो शख्स जैसे ही मद्द के लिए बढ़ता, लूटपाट कर चलती बनतीं। विरोध करता तो धमकी देतीं कि चुपचाप सारा सामान दे दो वरना छेड़खानी व रेप के मामले में फंसा दूंगी। फिलहाल गिरफ्त में गिरोह की दो महिलाएं आयीं हैं। बाकी की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह को जानकारी मिली थी कि इलाके में महिलाओं का ऐसा गैंग है जो सरेराह लोगों को रोककर मद्द की…
मुंबई, 10 जुलाई एलायड ब्लेंडर्स एंड डिस्टीलर्स “एबीडी” की आफिसर्स च्वाइस व्हिस्की दुनिया में लगातार चौथे साल सर्वाधिक बिकने वाली व्हिस्की बनी है। इसकी विक्री 3.23 करोड पेटी रही। एक पेटी में नौ लीटर आता है। एबीडी ने आज एक बयान में कहा, ‘ ‘हमारा प्रमुख ब्रांड आफिसर्स च्वाइस व्हिस्की लगातार चौथे साल दुनिया की सर्वाधिक बिकने वाली व्हिस्की बनी हुई है। साथ ही यह वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बडा शराब ब्रांड है। लेटेस्ट इंटरनेशन वाइन एंड स्प्रिट रिसर्च रैंकिंग के अनुसार कुल 3.23 करोड पेटी बिकी। ‘ ‘ दक्षिण कोरिया के सोजू-जिनरो ब्रांड के बाद यह दूसरे स्थान पर…
मुंबई, 10 जुलाई : घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच निर्यातकों की निरंतर डॉलर बिकवाली से रपया आज सात पैसे की तेजी के साथ दो सप्ताह के ताजा उच्च स्तर 64.53 रपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी निधियों के निरंतर निवेश के साथ बैंकों और निगमित कंपनियों की भारी डॉलर बिकवाली से रपये की तेजी को समर्थन मिला और इसमें लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई। हालांकि फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में वृद्धि करने को लेकर अनिश्चतता बढने तथा विदेशों में डॉलर की तेजी ने आंशिक रूप से घरेलू मुद्रा को प्रभावित किया। अन्तरबैंक विदेशी…
लंदन, 10 जुलाई ब्रिटेन में इस सप्ताह हिंदी सिनेमा की महान फिल्मों में शुमार ‘मुगल-ए-आजम ‘ को अनोखे अंदाज में याद किया जाएगा और इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। अभिनेत्री शबाना आजमी, गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर गुरूवार को ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अकादमी बाफ्टा समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ अभिनेता इरफान भी शामिल होंगे। ये लोग इस समारोह में ‘भारतीय सिनेमा: कल और आज ‘ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी मेजबानी मुगल-ए-आजम के निर्देशक के.आसिफ की पौत्री हया आसिफ करेंगी। इस मौके पर के. आसिफ और फिल्म को लेकर…










