सीतापुर (उत्तर प्रदेश): शनिवार रात को यूपी के सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैंया चलाकापुर गांव में कुदरत ने ऐसा विकराल रूप दिखाया कि पूरे गांव के लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। आसमान से अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने एक घर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते-ही-देखते आग की लपटें पूरे गांव में फैल गईं। हादसा इतना भीषण था कि कई घरों में एक साथ आग भड़क उठी। तेज हवाओं के कारण आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया कि ग्रामीणों के पास बचाव का कोई मौका ही नहीं बचा। आग की…
Author: Shagun
गोबर को सोना बनाकर की घर-घर डिलीवरी शुरू, पर्यावरण-अनुकूल और आत्मनिर्भरता की मिसाल नई दिल्ली : राजस्थान के दो साहसी भाइयों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में भी भारतीय जुगाड़ और नवाचार कुछ भी कर सकता है। उन्होंने गोबर से बायोगैस बनाकर 18 किलो गैस वाला 30 किलो सिलेंडर सिर्फ ₹500 में लॉन्च कर दिया है। न सिर्फ बेहद सस्ता, बल्कि घर-घर डिलीवरी भी कर रहे हैं। LPG के बढ़ते दामों में यह पर्यावरण-अनुकूल विकल्प सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैसे तैयार होता है ये चमत्कारी सिलेंडर? परंपरागत बायोगैस प्लांट तो…
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद शाम से शुरू हुई तेज बारिश, तापमान में गिरावट नई दिल्ली/लखनऊ : मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में शाम से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और हल्की-मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को अचानक राहत मिल गई। सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम सुहावना हो गया। आकाश में घने बादल छाए रहने के कारण दिन भर ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ…
सऊदी-बहरीन को जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे समेत जॉर्डन के ब्रिज टारगेट पर, ट्रंप को भारतीय मूल के जज का झटका; सोशल मीडिया पर ICJ का वायरल दावा नई दिल्ली : युद्ध के बढ़ते कदम से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हमले में अपने B1 ब्रिज के नुकसान का बदला लेने की कसम खाई है। ईरानी मीडिया ने 8 प्रमुख पुलों की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे, जॉर्डन के किंग हुसैन ब्रिज, दमिया ब्रिज और अब्दौन ब्रिज शामिल हैं। ईरान का कहना…
काली फिल्म लगाकर फर्राटा भरने वालों की खैर नहीं, कई वाहन जब्त, चालान कटे लखनऊ : लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के कुशल नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने सघन जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। कई वाहनों के चालान काटे गए तथा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों को मौके पर जब्त भी कर लिया गया। खासतौर पर शहर में काली फिल्म लगाकर तेज रफ्तार से घूम रहे वाहनों पर फोकस किया गया। पुलिस टीम…
विनोद नागर की नई फिल्म और नवीन कुमार का संगीत सफर एक साथ शुरू, दोनों कार्यक्रमों में उत्साह और भावनाओं का सिलसिला मुंबई/मथुरा : मनोरंजन जगत में इन दिनों दो अलग-अलग लेकिन रोचक घटनाएं एक साथ चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के पावन शहर मथुरा में फिल्म “इंस्पेक्टर राजवीर” की शूटिंग जोरों पर शुरू हो गई है, जबकि मुंबई में बांसुरी वादक नवीन कुमार की पहली पुस्तक “द जर्नी ऑफ बांसुरी” का भव्य विमोचन हुआ। फिल्म “इंस्पेक्टर राजवीर” के निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेता विनोद नागर ने मथुरा के होटल ड्यूक पैलेस में पहले शॉट के रूप में गाने “सीधी…
एक्सेलरेट 2026 सम्मेलन में उभरा भारत को विश्व का पसंदीदा निवेश डेस्टिनेशन बनाने का रोडमैप मुंबई: बदलते और उतार-चढ़ाव वाले बाजार में निवेशकों को संतुलित रिटर्न देने के लिए फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया ने अपना पहला स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) — सफायर इक्विटी लॉन्ग शॉर्ट एसआईएफ लॉन्च किया है। यह फंड क्वांटिटेटिव रणनीति पर आधारित है, जो 40 से अधिक फैक्टर्स के आधार पर स्टॉक्स का स्कोरिंग और रैंकिंग करता है। फंड निफ्टी 500 यूनिवर्स में लार्ज, मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट में विविधता के साथ निवेश करेगा तथा नेट एसेट्स का अधिकतम 25% तक शॉर्ट पोजीशन ले सकता है। इससे…
काश आज भी कोई संत मस्जिद में और कोई रसखान मंदिर में निष्फिक्र हो पुनः रच सकें मानवता और प्रेम का अध्याय राहुल कुमार गुप्ता इतिहास की धूल भरी परतों के नीचे अक्सर वे सच दबे होते हैं, जो वर्तमान की नफरत भरी दीवारों को ढहाने का माद्दा रखते हैं। सोलहवीं शताब्दी के भारत की उन गलियों में जब हम मानसिक पदयात्रा करते हैं, तो वहाँ केवल तलवारों की खनक ही नहीं सुनाई देती और न ही केवल महलों का वैभव ही दिखाई देता, बल्कि एक ऐसे महाकवि का मौन और प्रखर संघर्ष भी दिखाई देता है जिसने अपनी लेखनी…
बेलेव्यू, वाशिंगटन ग्लोबल ‘एजेंटिक गवर्नेंस ओएस’ (Agentic Governance OS) प्रदाता, कोरस्टैक (CoreStack) ने यह घोषणा की है कि उसे छठी वार्षिक इंक. रीजनल्स: पैसिफिक (Inc. Regionals: Pacific) सूची में 65वां स्थान मिला है। यह प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ती निजी स्वामित्व वाली कंपनियों की सबसे प्रतिष्ठित रैंकिंग है। कोरस्टैक ने लगातार चौथे वर्ष यह गौरव हासिल किया है। असाधारण वृद्धि के लिए मान्यता प्राप्त प्रशांत क्षेत्र की 134 कंपनियों में शामिल, कोरस्टैक ने दो साल में 97% की राजस्व वृद्धि दर (revenue growth rate) हासिल की है, जो कि इस क्षेत्र के 94 प्रतिशत के औसत (median) को पार कर गई है। यह…
60 प्लस की उम्र के कलाकारों ने कराओके में मंत्रमुग्ध कर दिया दर्शकों को, दूसरी कराओके महफिल का हुआ भव्य आयोजन लखनऊ, 3 अप्रैल। गीत-संगीत की दुनिया में उम्र कोई बाधा नहीं होती, इसे साबित कर दिया लखनऊ के वरिष्ठ नागरिकों ने। फेस्का फिल्म्स एवं नटराज रिकॉर्डिंग स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में दूसरी कराओके महफिल का आयोजन आइस एंड स्पाइस रेस्टोरेंट में किया गया। इस खास महफिल में ज्यादातर 60 प्लस उम्र के प्रतिभागियों ने अपने सुरीले स्वर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने क्लासिक गीतों की प्रस्तुति की, जो पूरे कार्यक्रम को…










