Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आदमी को मुर्दे नहीं, सपने जीवित रखते हैं

    By May 22, 2020 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 701

    एक दिन दो राहगीर आपस में झगड़ रहे थे। एक का कहना था, “मेरे सामने तुम्हारी हस्ती कुछ नहीं है। मेरे अंक में अनमोल निधियां छिपी हैं। तुम्हारे पास क्या है ?”

    दूसरे ने कहा, “मियां, अपने मुंह क्यों मिठू बनते हो? जिसे तुम अनमोल निधि कहते हो, उसका दो कौड़ी का भी मूल्य नहीं है। मुर्दो की कोई कीमत होती है?”

    पहला मुंह बिगाड़कर बोला, “मेरी तिजौरी में जो बंद है, उसका मूल्य तुम क्या समझो! अरे, उसी पर तो आदमी जीता है!”

    दूसरे ने विद्रूप से कहा, “आदमी को मुर्दे नहीं, सपने जीवित रखते हैं। आदमी की आंखें आगे देखती हैं, पीछे नहीं। यदि व्यक्ति के पास सपने न हों, आशा न हो तो वह विष खाकर मर जायेगा।” इन दोनों राहगीरों में पहला था बीता हुआ कल और दूसरा था आनेवाला कल। दोनों के अपने-अपने तर्क थे, वे एक-दूसरे के आगे झुकने को तैयार नहीं थे। तभी एक तीसरा राहगीर आ गया। उसने दोनों को लड़ते देखकर लड़ाई का कारण पूछ। दोनों ने अपनी-अपनी बात बड़े जोश-खरोश से कही और अंत में दोनों ने कहा, “यह माने या न माने, मेरी हस्ती के आगे यह ठहर नहीं सकता।”

    तीसरे राहगीर ने उनकी बात बड़े ध्यान से सुनी। फिर बोला, “तुम दोनों का लड़ना व्यर्थ है। जो बीत गया, वह आनेवाला नहीं है। उसकी याद में समय खोना समय को बरबाद …” दूसरा बीच में ही बोल पड़ा, “तुम ठीक कहते हो। मैं भी सही मानता हं।” तीसरे ने उससे कहा, “रुको, तुम्हारा तो कोई अस्तित्व ही नहीं। जो भविष्य के विचारों में डूबा रहता है, वह कहीं नहीं पहुंच सकता।” बेचारे दूसरे का मुंह लटक गया।

    तब तीसरे ने कहा, “भाइयो, असली हस्ती तो मेरी है।” दोनों एक स्वर में बोले, “तुम कौन हो?” उसने मुस्कराकर कहा, “मेरा नाम वर्तमान है, सामने का क्षण। जो सामने के क्षण को तुम दोनों के चक्कर में खो देता है, वह कहीं का नहीं रहता। इसलिए मेरा सिद्धान्त है, ‘सामने के क्षण में जीओ।’ जो इस सिद्धान्त पर आचरण करते हैं, उन्हीं का जीवन सार्थक होता है।”

    तीसरे राहगीर के आगे दोनों का सिर झुक गया। वे चुपचाप आगे बढ़ गये।

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading