Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 16 से करेंगे देशव्यापी हड़ताल

    ShagunBy ShagunDecember 4, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 631

     केन्द्र सरकार बैंकों को पूंजीपतियों के हाथों सौंपना चाहती है : पवन कुमार

    लखनऊ, 04 दिसम्बर 2021: केन्द्र सरकार द्वारा बैंकों का निजीकरण करने के प्रयासों के विरूद्ध शनिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने सेन्ट्रल बैंक, हजरतगंज शाखा के समक्ष सभा एवं प्रदर्शन किया। फोरम ने 16 व 17 दिसम्बर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आवाह्न किया है।

    शनिवार को प्रदर्शन में आल इण्डिया बैंक आफीसर्स कन्फेडरेशन (ऑयबाक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार बैंको को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है, लेकिन बैंककर्मियों के विरोध के चलते वह सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अटल पेन्शन योजना, नोटबन्दी, मनरेगा, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा आदि योजनाएं केवल राष्ट्रीकृत बैंको के बैंककर्मियों की दक्षता की वजह से सफल हो पाई है।

    एन.सी.बी.ई. के महामंत्री अखिलेश मोहन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि ऋण, छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योगों को दिये जाने वाले ऋणों सहसा व्यापक रूकावट आयेंगी। इसके साथ ही बैंककर्मियों की संख्या घटेगी जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी। और देश की आर्थिक सुदृढ़ता पर व्यापक प्रभाव पडेगा।’

    सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री, ऑयबाक ने प्रदर्शन में केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि सरकार देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के नाम पर एकबार फिर अपने कुत्सित प्रयासों में जुट गई है, परन्तु बैंककर्मी पूरी तरह से सजग है, इसके लिये हम हर संघर्ष के लिये तैयार हैं।

    वाई.के.अरोडा, फोरम प्रदेश संयोजक ने अध्यक्षता करते हुये बताया कि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने संगठन यू.एफ.बी.यू. के बैनर तले बैंको के निजीकरण के विरोध में एकजुट हो चुके हैं, हम सरकार की मनमानी चलने नहीं देंगे।

    फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि देशव्यापी बैंक हड़ताल के पूर्व 7 दिसम्बर को पंजाब नेशनल बैंक, हलवासिया मार्केट शाखा, हजरतगंज एवं 8 दिसम्बर को टी.एन.बाजपेई प्रतिमा, सरोजिनी नायडू पार्क, हजरतगंज के समक्ष प्रदर्शन तथा बैंक हड़ताल के पहले दिन 16 दिस. को भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा एवं दूसरे दिन 17 दिस. को इंडियन बैंक (पूर्व इलाहाबाद बैंक), हजरतगंज शाखा के समक्ष सभा एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading