Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बसपा

    गुजरात में बेघर होने से बच गए मोदी जी: मायावती 

    ShagunBy ShagunJanuary 15, 2018 बसपा No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    photo: Azam Husain
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    जन्मदिन पर मोदी पर बरसी मायावती ने कहा, आजादी के बाद से कांग्रेस और अब बीजेपी ने हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है, आज हर राज्य में सांप्रदायिक और जातिवादी माहौल बनाया जा रहा है


    ब्लू बुक किताब का किया गया विमोचन

    नई दिल्ली, 15 जनवरी। उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज (15 जनवरी) 62वां जन्मदिन है। इस मौके पर बीएसपी प्रमुख ने लखनऊ में मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ का विमोचन किया। इस किताब को ‘ब्लू बुक’ का नाम दिया गया है। इस किताब में बीएसपी के खड़े होने के शुरुआती दौर की कहानी है।

    अपने जन्मदिन की अवसर पर हर बार की तरह इस बार भी गुलाबी रंग का सूट पहने मीडिया के सामने आईं बीएसपी प्रमुख मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि ‘हर हर मोदी,घर-घर मोदी का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी इस बार अपने ही घर गुजरात में बेघर होते-होते बच गए बीएसपी प्रमुख ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। मायावती ने कहा, आजादी के बाद से कांग्रेस और अब बीजेपी ने हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है, आज हर राज्य में सांप्रदायिक और जातिवादी माहौल बनाया जा रहा है।


    बात दे कि पिछले दिनों यूपी नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद बीएसपी प्रमुख मायावली के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पार्टी को अस्तित्व में लाने के लिए कितना संघर्ष किया गया उसकी जानकारी आम कार्यकर्ताओं को देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आज पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन और उनके द्वारा किए गए संघर्षों की किताब ब्लू बुक को हथियार बनाया गया है।

    जानकारों के मुताबिक मायावती का मानना है कि ब्लू बुक के जरिए 2019 में उन्हें फायदा हो सकता है। गुजरात में दलित चेहरे के रूप में उभरे और विधायक बने जिग्नेश मेवाणी और पश्चिमी यूपी में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के बीच की नजदीकी को देखकर बीएसपी सतर्क हो गई है। ऐसी खबर है कि यूपी में बीएसपी के कार्यकर्ता अपनी नेता के जन्मदिन पर जिला स्तर पर सहारनपुर हिंसा में शब्बीरपुर कांड के तहत दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर बनी सीडी दिखाएगी।

    इसके द्वारा दलित समाज में यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि बीएसपी दलितों के साथ हुए अन्याय को भूली नहीं है ।यहां पार्टी काडर और दलितों को यह संदेश देने की कोशिश भी होगी कि इसी वजह से मायावती ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

    देश में जब कभी पिछड़ी जाति और दलित वर्ग के अधिकारों की बात की जाती है,तो सबसे पहले जुबान पर डॉ.भीमराव अंबेडकर,कांशीराम का नाम आता है।लेकिन 21वीं सदी में जिस महिला दलित नेता के नाम की गूंज पूरे उत्तर भारत में है,वह हैं ‘मायावती’ है। समर्थक उन्हें ‘बहनजी’ कहते हैं। दक्षिण भारत में भी वह अपनी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 15 जनवरी,1956 को दिल्ली में दलित प्रभु दयाल और रामरती के परिवार में जन्मीं चंदावती देवी को आज पूरा भारत मायावती के नाम से जानता है। पिता प्रभु दयाल सरकारी कर्मचारी थे। वह भारतीय डाक-तार विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए। मां रामरती ने अनपढ़ होने के बावजूद अपने आठ बच्चों (छह लड़के और दो लड़कियां) की शिक्षा-दीक्षा का पूरा जिम्मा उठाया।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/birthday-special-14744-2/

    #Happy Birthday BSP President Mawati
    Shagun

    Keep Reading

    मिशन 2027: बीएसपी प्रमुख फिर खेलेंगी ‘दलित-ब्राह्मण’ कार्ड, BJP पर साधा निशाना!

    Mayawati's message to workers: Stand with Akash

    रैली की सफलता से उत्साहित: मायावती का कार्यकर्ताओं को संदेश: आकाश के साथ खड़े हो जाओ

    Mayawati holds BSP mega rally in Lucknow, announces formation of government for the fifth time

    चर्चा मायावती की महारैली की : क्या बसपा 2027 के लिए असली पलटवार की तैयारी में है?

    Mayawati holds BSP mega rally in Lucknow, announces formation of government for the fifth time

    मायावती ने लखनऊ में की बसपा की महारैली, पांचवीं बार सरकार बनाने का ऐलान

    मायावती की दहाड़ तय करेगी उत्तर प्रदेश की सियासत का रुख

    बसपा प्रमुख मायावती ने साधु-संतों को दी नसीहत: बाबा साहेब अम्बेडकर पर विवादित बयानबाजी न करें, चुप रहना ही उचित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading