Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नेपाल में उठापटक और मध्यावधि चुनाव

    ShagunBy ShagunDecember 29, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 563

    नेपाल का आंतरिक घमासान किसी से अब छुपा नहीं है वैसे भी वह भारत के कई मामलों में अपना विरोध स्पष्ट कर देता था लेकिन एक न एक दिन उसका भी नम्बर आ ही गया ! मालूम हो कि नेपाल में एक अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया है। यह राजनीतिक संकट तब उत्पन्न हो गया जब राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर रविवार को प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया और मध्यावधि चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। इसको लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के एक धड़े में विरोध उत्पन्न हो गया।

    Image

    यहाँ कि सत्ताधारी एनसीपी प्रधानमंत्री ओली और कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाले गुटों के बीच विभाजित प्रतीत हो रही है जिसका गठन दो साल पहले ओली के नेतृत्व वाले सीपीएन-यूएमएम और प्रचंड के नेतृत्व वाले सीपीएन-माओवादी सेंटर के बीच विलय से हुआ था। सच तो यह है कि ओली व प्रचंड दोनों की महत्वकांक्षी नेता हैं और दोनों का पर्याप्त जनाधार है जिसका उदाहरण पिछले चुनाव उनको मिली सीटें हैं।

    यह ठीक है कि अकेले सरकार बनाने का जनादेश उनमें किसी को भी नहीं मिल पाया लेकिन इस बात का रास्ता दोनों ने अपने दलों का विलय कर सरकार बनाने के रूप में निकाला। महत्वाकांक्षा जब हद से बढ़ जाय तो वह नुकसानदायक भी होती है। यही हाल यहां भी हुआ।

    Image

    ओली ने जब सरकार को अपने ढंग से चलाना चाहा और उस रास्ते में आ रही बाधाओं को अपने ढंग से संतुलित करना चाहा तो यह बात प्रचंड के गले नहीं उतरी जो पूर्व में भी एक बार देश की सत्ता संभाल चुके हैं। इसी तनातनी के बीच चीन ने भी इस राष्ट्र के मामलों में दखल देना शुरू कर दिया है। अपने देश में चीन का दखल ओली ने ही बढ़ाने को प्रोत्साहन दिया था।

    नेपाल में चीन की राजदूत तो कई मौकों पर हस्तक्षेप कर ही रही थीं, ताजा संकट के मद्देनजर चीन के एक उपमंत्री को भी वहां के हालात का जायजा लेने के लिए भेजा जा रहा है। इस तरह माना जा सकता है कि नेपाल एक नये तरह के संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। अब यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी कि ओली और प्रचंड के बीच मतभेद क्या रूप लेते हैं और किस दूरी तक जाते हैं। यह भी देखने की बात होगी कि इसका समाधान क्या निकलता है। भारत इस पर निश्चित रूप से नज़र बनाये रखेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading