Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बेरोजगारी पर बढ़ता जनआक्रोश

    ShagunBy ShagunSeptember 21, 2020Updated:September 21, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 626

    जी के चक्रवर्ती

    बीते 17 सितंबर यानि गुरूवार को देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 70वां जन्मदिन मनाया गया। वहीं इस दिन को देश के बेरोज़गार युवाओं ने इसे राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस के रूप में मनाने का बीड़ा उठाने के बाद इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में बेरोज़गार युवाओं ने राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस के रूप में मनाया।

    हमारे देश को आजादी मिलने के बाद से ही राजनीतिक लोगों ने भारत की जनता को गलत का सहारा लेकर चुनावों के वख्त गलत झूठे वादे कर आज तक देश के जनता को बरगलाते रहें है, और यह बादस्तूर आज भी कायम है। किसी भी देश की उन्नति का सारा दारोमादार उस देश के नवयुवकों के कंधों पर होता है यदि वही कंधा कमजोर पड़ कर बिना रोटी-रोजगार के परेशान रहे तो ऐसे युवक कहाँ तक देश हित मे सोचेंगे? और नहीं देश हित मे काम कर पाएंगे बल्कि ऐसे युवाओं का समस्त ऊर्जा इन्ही धरना प्रदर्शनों पर ही अपव्य हो जायेगा तो वह दिन भी दूर नही जब दिशाविहीन यही युवाओं की समस्त ऊर्जा गलत दिशा में मुड़ कर समाज मे अराजकता फैलाने और उटपटांग के कामों में संलग्न रहेंगे।

    देश के युवाओं के इस प्रदर्शन में एक बात जो सामने आई है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भी बढ़-चढ़ कर इसमे हिस्सा लिया। जिसमे राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट जैसे नेता लोग शामिल हो कर यह कहा कि पिछले छह वर्षों से देश के युवाओं को रोज़गार के नाम पर सिर्फ़ और सिर्फ झूठे आश्वासनों के अतिरिक्त और कुछ भी नही मिला हैं। यदि आज हम देश के युवकों के लिये कुछ भी नही सोच सकते हैं तो हमे यहां यह कहना पड़ता है कि पिछले छह वर्षों से ही नही बल्कि पिछले 50 वर्षों से भी किसी पार्टी या उनके नेताओं ने कभी इन बेरोजगार युवकों के विषय में क्यों नही सोचा? यदि सही बात कहा जाये तो वह यह है कि किसी ने भी देश मे पैदा होते बेरोजगार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं की ओर ध्यान ही नही दिया।

    आज हम सत्तासीन सरकार के शासन-प्रशाशन की बात कर रहें हैं तो जिन नेताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया वे कभी स्वमं इसी शासन सत्ता पर काबिज रहें हैं तो ऐसे में यह प्रश्न उठना लाजमी है कि उन लोगों ने देश के इन बेरोजगार और बेरोजगरी कि समस्यायों के लिये क्या किया? लेकिन जैसे ही युवकों द्वरा बेरोजगरी के लिये धरना प्रदर्शन किया गया उसमे जाकर शामिल हो गये। कोई भी समस्या एक दिन में विकराल रूप धारण नही करती है बल्कि इसमे समय लगता है, यदि देश के इन युवाओं की समस्याओं पर पहले से ही ध्यान दिया गया होता तो शायद आज यह एक समस्या के रूप में उभर कर आता और नही आज जैसी स्थिति में देश युवक होते। यह हमेशा देखने मे आया आता है कि जो पार्टी सत्तासीन होती है आपने से पहले रहे पार्टी पर दोषारोपण करने में पीछे नही रहती है। इस तरह यह अंत हीन सिलसिला वादस्तूर आज भी कायम है।

    अब यहां यह कहना पड़ता है कि जब जिस पार्टी की सरकार हो उसके विरोध में दूसरे पार्टी के लोग उठ खड़े होते हैं और जब वह पार्टी स्वमं सत्ता पर काबिज होती है तो वह यह भूल जाती है कि उसने जनता से क्या वादा किया था। वह शायद यही सोचती है कि अरे जनता को इतना कहाँ याद रहता होगा वह थोड़े दिनों में सब कुछ भुला देती है शायद जनता को याद रहे भी कैसे वह स्वमं के रोजममर्रे की रोजी-रोटी में इतना तल्लीन रहता है कि उसे दूसरी चीजें पर ध्यान देने की फुरसत ही नही बल्कि इस तरह के सोच रखने के स्थान के विपरीत राजनीतिज्ञ लोग एक दूसरे पर छींटाकशी करना छोड़ कर थोड़ी सी भी सच्चाई और ईमानदारी से देश के इन ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान दें तो देश के इन वेरोजगार युवकों का कायाकल्प हो सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026
    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading