Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    गरीब मरीजों के हक में अहम फैसला

    By September 19, 2018 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    कितनी दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय स्थिति है कि जब तक अस्पतालों में ऐसे हृदय विदारक दृश्य आम होने लगे हैं। जिनमें किसी मरीज की मौत हो जाने पर उसके बिल के भुगतान के बिना शव को उसके परिजनों को सौंपने से इसलिए इंकार कर दिया जाता है कि पहले इलाज के बिल का भुगतान करो। उसके बाद ही शव को हाथ लगाओ।

    यह स्थिति आमतौर पर निजी अस्पतालों में देखी जाती हैं, और इनके रवैये पर अक्सर सवाल उठते हैं। वैसे भी निजी अस्पतालों में इलाज का खर्चा इतना ज्यादा होता है कि समाज का सामान्य आदमी तो यह बोझ उठा ही नहीं सकता, लेकिन फिर भी आधुनिक सुविधाओं को देखते हुए कभी-कभी आपात स्थिति में ऐसे अस्पतालों में इलाज के लिए जाना ही पड़ जाता है।

    वहां इलाज के दौरान ही खर्च इतना बढ़ जाता है कि कभी-कभी तो तीमारदार परिजनों के घर और खेत तक बिक जाते हैं फिर भी बिल का पूरा भुगतान संभव नहीं हो पाता। मरीज की मौत हो जाने पर तो परिजनों पर दोहरी मार पड़ती हैं। एक तरफ परिवार का सदस्य हमेशा के लिए साथ छोड़ जाता है उस पर बिल का भुगतान न होने को लेकर अस्पताल ही परिजन को बंधक बना लेता है।

    यहाँ अमानवीयता की पराकाष्ठा संभवता इसलिए भी जारी है क्योंकि अभी तक ऐसा कोई नियम कायदे ही नहीं निर्धारित हैं। जिनसे अस्पतालों के प्रबंधन या डॉक्टर ऐसे अमानवीय रवैये को रोका जा सके।

    इस संबंध में अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अच्छी पहल की है स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अस्पतालों के इस प्रस्ताव का संज्ञान लेकर उसे एक नियम के तहत लाने की कोशिश की गई है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मरीजों के अधिकारों पर जारी चार्टर का मसविदा एक नियमावली या कानून बनने तक पहुंच सकता है। जिससे अस्पतालों की बेरहमी पर रोक लग सकती है।

    इसमें सबसे अहम बात यह है कि अगर भर्ती मरीज के इलाज पर आने वाले खर्च को लेकर कोई विवाद उठता है। तो बिना बिल भुगतान के मरीजों को छुट्टी देने से अस्पताल मना नहीं कर पाएंगे, यदि किसी मरीज की मौत हो जाती हैं और उसका शव परिजनों को सौंपने से अस्पताल मना करता है तो अस्पताल के इस काम को अपराध माना जाएगा।

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 4 महीने पहले ही इस पर रोक लगाने के लिए एक मसौदा जारी किया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कानून का नियमावली सामने नहीं आ सकी है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की इस पहल के बाद देखना यह है कि इन प्रस्तावों पर अस्पतालों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और वह तथाकथित अस्पताल इससे बचने के लिए क्या चाल चलते हैं।

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    1 Comment

    1. minecraft on October 5, 2018 12:10 am

      I was suggested this web site via my cousin. I am now not sure whether this put up is written via him as no one else recognise such special about my trouble.
      You’re wonderful! Thanks!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading