Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नेपाल का उल्टा दांव

    ShagunBy ShagunAugust 18, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    इस बात में अब दो राय नहीं कि भारत द्वारा सहनशीलता बरते जाने के बाद भी नेपाल ऐसी कार्रवाइयां कर रहा है जो दो देशों के बीच सामान्य संबंधों की राह में पूरी तरह बाधक ही होती हैं। सीमा पर नो मैंस लैंड पर भारतीय नागरिकों की बर्बर पिटाई इसी तरह का मामला है। नेपाल पिछले काफी समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। सड़क निर्माण के मामले को अनावश्यक रूप से उछाल भारत के साथ तनाव का बर्ताव करने लगा।

    भारत विरोधी रुख के लिए मशहूर वहां के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का पार्टी के भीतर जब विरोध बढ़ने लगा तो उन्होंने इसकी जिम्मेदारी भारत के ऊपर डाल दी। यहां तक कि राम के जन्मस्थान अयोध्या को नेपाल में स्थित बताया और अभी हाल ही में महात्मा बुद्ध के जन्मस्थान को लेकर भी विवाद खड़ा करने का प्रयास किया। इन बातों से यही लगता है कि भारत के साथ सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंधों को नेपाल भूल गया है या उसकी अनदेखी कर भारत के साथ तनाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

    यह काम इसलिए भी हो रहा है कि चीन द्वारा आर्थिक मदद के नाम पर उसे अपने भरोसे में ले लिया गया है और उसके बाद भारत के विरोध में उकसाया जा रहा है। चीन इस क्षेत्र में यह काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिससे नेपाल को सावधान रहना चाहिए था लेकिन वह तो खुद ही गड़े में गिरने को तैयार खड़ा है।

    भारत के लिए ऐसे में आवश्यक यह है कि वह नेपाल के साथ कूटनीतिक रास्तों का इस्तेमाल कर मामले को सुलझाने का प्रयत्न करे। ऐसा वह अभी तक करता भी आ रहा है। इससे जहां पड़ोसी नेपाल हमसे अलग नहीं होगा तो वहीं चीन की साजिश भी नाकाम होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026
    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading