Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    नीतीश अभी तक अपनी ईमानदारी की पगडंडी से नहीं उतरे

    By March 30, 2019 इलेक्शन 3 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634
    जब नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्य मंत्री बने थे तो न्यूज़ चैनलों ने उन के गांव से जो घर दिखाया था उन का, वह न सिर्फ़ एक साधारण किसान का घर था बल्कि नीतीश कुमार की ईमानदारी और पारदर्शिता भी दिखती थी । निम्न मध्यवर्गीय ताना बाना और नीतीश कुमार की मां की सरलता भी देखते बनती थी । तब जब कि नीतीश कुमार सांसद और रेल मंत्री भी रह चुके थे । वह अपने घर परिवार के लिए कुछ भी करवा सकते थे । पर भूल कर भी नहीं किया।
    देखने को तो लालू यादव के मुख्य मंत्री बनने के समय उन के चपरासी भाई के साथ उन का रहना और राबड़ी का आलू प्याज की सब्जी बनाना भी मीडिया दिखा चुका था पर जल्दी ही लालू यादव सपरिवार भ्रष्टाचार की गंगोत्री में फिसल गए । फिर उन का अहंकार , लंठई , बदतमीजियां आदि बहुत विस्तार पा गईं । लेकिन सुनते हैं नीतीश कुमार अभी तक अपनी ईमानदारी की पगडंडी से उतरे नहीं हैं ।
    त्रिपुरा के कामरेड मुख्य मंत्री माणिक सरकार की ईमानदारी और सादगी भी सर्वदा चर्चा के शिखर पर रही है । ममता बनर्जी भी सादगी से रहती ज़रुर हैं पर भ्रष्टाचार के छींटे उन पर , उन की पार्टी पर बहुत पड़ गए हैं ।
    फिर जब नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बने तब उन का भी घर देख कर पता लग गया कि दस साल मुख्य मंत्री रह कर भी नरेंद्र मोदी ईमानदारी की राह पर ही रहे हैं । प्रधान मंत्री बनने के बाद भी उन के घर या परिवारीजनों में वैभव या संपन्नता प्रवेश नहीं कर पाई है । सत्ता का मद भी नहीं । यह बड़ी बात है । अब जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बने तो गढ़वाल उन के माता , पिता , परिजनों और घर को देख कर लग गया कि ईमानदारी की पथरीली राह योगी ने भी छोड़ी नहीं है ।
    पांच बार एम पी रहने , अरबों रुपए के साम्राज्य गोरखनाथ मंदिर का महंत हो कर काम काज संभालने के बाद भी उन के परिजन अपनी विपन्नता में ही जी रहे हैं । वह चाहते तो मंदिर से या किसी और से भी कह कर अपनी परिजनों का जीवन स्तर तो सुधार सकते ही थे ।इतना ही नहीं बहुत से गेरुवाधारी लोग राजनीतिज्ञ हैं पर उन का गेरुवा देखिए और योगी आदित्यनाथ का गेरुवा वस्त्र देख लीजिए । सिल्क और मामूली कपड़े का फ़र्क साफ दिख जाएगा । और अब मुख्य मंत्री निवास से ए सी सहित सारी ऐशो आराम की चीज़ें हटवा देना भी आसान नहीं है । मुख्य मंत्री निवास में गऊ शाला बना कर सादगी से रहना आसान नहीं है । अपनी तमाम ड्रेस की चर्चा के बावजूद सुनता हूं , मोदी भी प्रधान मंत्री निवास में बड़ी सादगी से रहते हैं ।
    यह सादगी और ईमानदारी भरी परंपरा काश कि सभी राजनीतिज्ञ अपनाते । नहीं हम ने जय ललिता जैसी मुख्य मंत्री का भ्रष्टाचार और ऐश्वर्य भरा जीवन भी देखा ही है । मुलायम , अखिलेश , मायावती , राम विलास पासवान जैसे तमाम भ्रष्ट , ऐय्यास राजनीतिज्ञों की तो खैर बात ही क्या करनी । राहुल गांधी के कुर्ते की फटी जेब वाली जोकरई भी की क्या बात करनी ।
    – दयानन्द पांडेय, सरोकारनामा से साभार

    Keep Reading

    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    View 3 Comments

    3 Comments

    1. Jeramy on April 12, 2019 6:20 pm

      Hi there, ust wanted to mention, I loved this post. It wwas funny.

      Keep on posting!

      Reply
    2. https://mt-1919.com/검증사이트 on April 17, 2019 5:02 pm

      Does your site have a contact page? I’m having problems locating it
      but, I’d like to send yoou an e-mail. I’ve got some recommendations for your blog you might be
      interested in hearing. Either way, great blog and I look forward too seeing it improve over time.

      Reply
    3. https://gjitoto.com// on May 4, 2019 5:16 pm

      Every wekend i used to pay a quick visit this web site, because i want enjoyment, since this this web site conatiohs in fact nice funny information too.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading