Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    दाल में कुछ काला: कोई बताये इन्हें कि माल्या चोर क्यों नहीं?

    By December 18, 2018Updated:December 18, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    अब यहां यह सवाल इसलिए उठा क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक सम्मेलन में साफ कहा कि माल्या जी चोर नहीं है बल्कि वे एक गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। गडकरी ने आगे और स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी तक मल्ल्या 40 साल से नियमित रूप से ब्याज चुका रहे थे और जब वह एविएशन में गया, तो अड़चन में आ गया, तब वह चोर हो गया! उन्होंने कहा कि जो आदमी 50 साल से ब्याज चुकाता आ रहा है तब तक वह ठीक है और एक बार जब और डिफॉल्ट हो गया तो चोर हो गया। ऐसा सोचना ठीक नहीं! यह सही मानसिकता नहीं है।

    अब गौर करें तो गडकरी केंद्र की सत्ता से जुड़े कोई साधारण कार्यकर्ता या नेता नहीं है बल्कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभाग संभालने वाले कैबिनेट मंत्री हैं। अब अगर वह भारतीय बैंकों के नौ हज़ार करोड़ के कर्जदार उद्योगपति विजय माल्या के लंदन भाग जाने के बाद उसके प्रति ऐसी सहानुभूति और तरफदारी कर रहे हैं तो उनके बयान को हवा में तो नहीं उड़ाया जा सकता है और यह सहानुभूति स्थानीय अदालत ने मल्ल्या के भरा भारत प्रत्यपर्ण की इजाजत भी दे दी है।

    यहां गौर करने की बात यह है कि माल्या वह शक्श है जिसे जांच एजेंसी और भारत की अदालत ने भगोड़ा करार दे रखा है जिसकी सम्पत्तियाँ कुर्क की जा रही हैं और हर तरह से बैंकों का फंसा हुआ पैसा निकलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के लिए मल्ल्या को भारत लाने के लिए जांच एजेंसियों को अदालतों के चक्कर पर चक्कर काटने पड़े। भारत सरकार हलकान हो गयी। फिर भी माल्या ने जांच में सहयोग करने के बजाय हमेशा धौंस पट्टी ही दिखाई।

    जाहिर है कि उसकी नियत ही साफ़ नहीं थी तभी वह देश छोड़कर लंदन भाग गया। उसने हमेशा हर नोटिस पर पैसा चुकाने से इनकार किया और मामले को कानूनी जाल में फंसा कर लंबा खींचने की कोशिश की। अब इन सब बातों का जवाब तो गडकरी जी को ही देना चाहिए कि आखिर अब माल्या को चोर कहने से उन्हें ऐतराज क्यों है? सवाल यह भी कि जानबूझकर बैंकों का पैसा न चुकाने वाले के प्रति सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री की ऐसी सहानुभूति का कारण क्या है?

    अगर सच में माल्या सहानुभूति का हकदार है। तो नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने भी तो बैंकों का हजारों करोड़ों रुपए हजम कर लिया है। क्या वह सहानभूति के हक़दार हैं और चोर नहीं है मेहुल चौकसी के खिलाफ हाल ही में इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है अब मंत्री जी ही बताएं कि जो व्यक्ति अदालतों की नजर में भगोड़ा है उसे चोर नहीं तो और क्या कहा जाना चाहिए?

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading