Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सीबीआई पर गिरती राजनीतिक गाज

    By January 20, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532

    अचानक से उठे राजनीतिक तूफ़ान ने जिस तरह से सीबीआई को अपने चपेटे में लिया उससे दोनों की साख गिरी है। सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा की विदाई के बाद चार अधिकारियों पर गिरी गाज इस पूरे प्रकरण की स्वाभाविक परिणति है। वर्मा बनाम राकेश अस्थाना टकराव ने सीबीआई की जैसी छवि बना दी उसे खत्म करने के लिए संस्था की कुछ सफाई आवश्यक है। अस्थाना के अलावा इन तीन अधिकारियों का नाम भी उस कांड में आया था।

    हालांकि ये सब अपने गुट के अधिकारी के निर्देश के अनुसार ही काम कर रहे थे। इस नाते इनको एकदम उन दोनों के समानांतर खड़ा नहीं किया जा सकता। किंतु चूंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी शुरुआत कार्यकाल में इन्हें लाए थे, इसलिए इनको बनाए रखकर अनावश्यक विवाद में पड़ने का सरकार को कोई लाभ नहीं था। वैसे भी सरकार पर राकेश अस्थाना के साथ पक्षपात का आरोप लगता रहा है।

    यह बात अलग है कि विशेष निदेशक पद पर उनकी नियुक्ति को सर्वोच्च न्यायालय ने भी सही ठहराया था। एके शर्मा को भी गुजरात से ही लाकर संयुक्त निदेशक बनाया गया था। किंतु संघर्ष में शर्मा के खिलाफ भी अस्थाना हो गए थे। डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा व्यापक पैमाने पर फोन टैपिंग को लेकर चर्चा में आए थे। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का फोन टैप किए जाने की बात भी सामने आई थी। मनीष सिन्हा भी वर्मा की तरह सर्वोच्च न्यायालय चले गए थे।

    जयंत जे. नाइकनेवारे भी इस लड़ाई में एक किरदार थे। कार्मिंक और प्रशिक्षण विभाग की कैबिनेट नियुक्ति समिति की प्रेस विज्ञप्ति में इन अधिकारियों के कार्यकाल घटाने की बात है। इसका इतना मतलब तो हुआ ही कि अब ये सब सीबीआई के अंदर कुछ ही दिनों के लिए हैं। इसके बाद या तो इनका स्थानांतरण होगा या फिर इन्हें अपने राज्य कैडर में वापस जाना होगा। जो सूचना है अस्थाना एवं शर्मा का तबादला किया जा रहा है। वर्मा की तरह अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया और वह अभी भी छुट्टी पर हैं। इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

    कार्यकाल घटाने या स्थानांतरण का यह अर्थ नहीं कि अस्थाना पर जो प्राथमिकी दर्ज हुई थी, वह खत्म हो गई है। उनको जांच व मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। उस मुकदमे का परिणाम देखना होगा। किंतु सीबीआई को एक पेशवर कार्यकुशल शीर्ष जांच एजेंसी की छवि देने के लिए अभी काफी कुछ किए जाने की आवश्यकता है। 

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading