Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नक्सलियों को वोटिंग से करारा जवाब

    By November 16, 2018 Current Issues 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 668

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खतरनाक खौफ के बाद भी इस बार वहां की जनता ने उन्हें वोटिंग से करारा जवाब दिया है इससे नक्सलियों के हौसले जरूर पस्त हुए हैं।

    छत्तीसगढ़ की 18 विधानसभा सीटों पर जिस निर्भिकता के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है, वह न केवल का बिलेतारीफ है वरन इसे सालों तक याद किया जाएगा। वोट देने वालों के हाथ जिस्म से अलग कर दिए जाएंगे, नक्सलियों की इस धमकी का छत्तीसगढ़ की जनता ने करारा जवाब दिया। जनता ने बेपरवाह होकर वोट डाले। यहां फीसद 70 से ज्यादा मतदान की खबर है।

    खासकर नक्सल प्रभावित सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों के कई मतदान केंद्रों पर जहां पिछले चुनाव में शून्य मतदान हुआ था, इस बार ऐसा नहीं हुआ है। यह सुरक्षाबलों और सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगा। लेकिन इसका सबसे ज्यादा श्रेय उन मतदाताओं को जाता है, जिन्होंने नक्सलियों की धमकी को ठेंगा दिखा दिया। वाकई पहले चरण में बैलेट ने बुलेट को परास्त कर दिया।

    चुनाव से पहले ही नक्सलियों ने जनता को इससे दूर रहने के लिए भय का वातावरण बना रखा था। लगातार सुरक्षाबलों पर हमला करना इसी रणनीति का हिस्सा था। यहां तक कि चुनाव के दिन भी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया और आइईडी ब्लास्ट भी किया गया।

    मगर लोकतंत्र की विजय श्री में जनता के बुलंद हौसले ने इसे और मजबूती दी। हालांकि पिछले सभी चुनावों से तुलना करें तो इस बार मतदान प्रतिशत कुछ कम रहा लेकिन यह सराहनीय इसलिए रहा क्योंकि नक्सलियों में ज्यादा आक्रामकता थी। वह किसी भी तरीके से चुनाव की पूरी प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं।

    मगर इस बार समाज की मुख्यधारा से कटे नक्सलियों की एक न चली। गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी जनता के हौसले को परास्त नहीं कर सकी। अब अगले चरण का चुनाव 20 नवम्बर को होना है। स्वाभाविक है कि जनता के इस जवाब के संदेश को नक्सली संजीदगी से लें और लोकतंत्र का सम्मान करते हुए समाज की मुख्यधारा में वापस लौटें।

    आदिवासी जनता की आवाज बनने का दंभ भरने वाले नक्सली उन्हीं का सबसे ज्यादा शोषण और दोहन करते रहे हैं। इस बात को अब हर कोई समझ चुका है। सो नक्सली अब हिंसा का सहारा ले रहे हैं। जबकि लोकतंत्र को मजबूती देने में चुनाव प्रक्रिया और जनता का मताधिकार पहली सीढ़ी है। इसे किसी भी तरीके से कमजोर नहीं किया जा सकता है। जब भी लोकतंत्र के शत्रुओं ने ऐसी हिमाकत की है, उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    2 Comments

    1. Amy on November 19, 2018 2:43 pm

      I just could not leave your website prior to suggesting that I really enjoyed the standard information a
      person supply for your visitors? Is gonna be back frequently in order to inspect new posts I truly love your site..
      Excellent colors & theme. Did you create this web site yourself?

      Please reply back as I’m wanting to create my own site
      and would love to find out where you got this
      from or just what the theme is named. Cheers! Does your website have a contact page?
      I’m having a tough time locating it but, I’d like to send you an email.
      I’ve got some creative ideas for your blog you
      might be interested in hearing. Either way, great blog and I look
      forward to seeing it develop over time. http://cspan.co.uk

      Reply
    2. phibizzle.com on June 15, 2021 6:33 am

      Hello, I enjoy reading through your post. I like to write a little comment
      to support you.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading