Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    देर से मिला वैज्ञानिक को इन्साफ

    By September 18, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 592

    वैज्ञानिक नाम्बी नारायण को लगभग ढाई दशक बाद न्याय का मिलना लगभग न मिलने के बराबर है। वह भी तब, जब किसी मामले में साजिश के तहत फंसाया किसी व्यक्ति को ढाई दशक तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के पश्चात अदालत द्वारा उसे निर्दोष करार देते हुए बाइज्जत बरी किया जाता है। तब यही एक सवाल उठता है कि क्या इसे वास्तव में न्याय कहां जाएगा। क्योंकि देर से मिला न्याय भी एक तरह का अन्याय ही कहा जाता है। ऐसा ही एक मामला इसरो जासूसी कांड का है जिस में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व अंतरिक्ष वैज्ञानिक नाम्बी नारायण को बरी कर दिया है।

    अदालत ने स्पष्ट कहा है कि जासूसी कांड में इस वैज्ञानिक की कोई भूमिका नहीं थी और वह पाक साफ है। अदालत का यह फैसला नाम भी नाम्बी नारायण के लिए बड़ी राहत तो जरूर है लेकिन इस विडंबना को क्या कहें कि उन्हें खुद को पाक साफ साबित कर न्याय पाने में जीवन के महत्वपूर्ण 24 साल निकल गए। अपने माथे पर थोपे गए जासूसी के कलंक को हटाने के लिए पूरे ढाई दशक जिस मानसिक वेदना से उन्हें गुजरना पड़ा, क्या उसकी भरपाई का कोई उपाय हो सकता है? क्या मुआवजे के रुप में मिली रकम ढाई दशक तक लगातार चली गई वेदना का समुचित उपचार साबित हो सकती है, बिल्कुल नहीं?

    हां इस निर्दोष वैज्ञानिक को इतना संतोष जरूर हुआ होगा और उम्मीद भी बंधी होगी कि जिन लोगों ने उन्हें फंसाया। अब उन्हें सजा जरूर मिलेगी। बता दें कि इसरो जासूसी कांड 1994 में सामने आया था, जब मालदीव की एक महिला के पास से इसरो अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए थे। यह दस्तावेज क्रायोजेनिक इंजन परियोजना के थे। नाम्बी नारायण तब इस परियोजना के प्रमुख थे। महिला की गिरफ्तारी के पश्चात नाम्बी नारायण दो अन्य के साथ और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।

    इसकी जांच पुलिस ने अपनी तरह की और नाम्बी नारायण पर गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान को बेचने का आरोप लगाया। मामला सीबीआई को गया तो सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला और निचली अदालत से सारे अभियुक्त बरी कर दिए गए।

    इस जासूसी कांड ने केरल की राजनीति में ऐसी हलचल मचाई कि राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की करतूतों का खुलासा करता है। जिसके कारण एक होनहार प्रतिभावान वैज्ञानिक को अपनी जिंदगी का बेशकीमती लंबा समय कानूनी लड़ाई के हवाले करना पड़ा। अब आगे क्या होगा जांच की आंच कहां तक पहुंचेगी। यह तो भविष्य ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि हमारे देश के एक वैज्ञानिक के साथ जो हुआ उसका सबसे ज्यादा नुकसान तो हमारे देश का ही हुआ है।

    Keep Reading

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading