Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    बुलंदशहर पुलिस ने नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को पांच दिनों तक रखा कैद, रिपोर्ट भी नहीं लिखी

    ShagunBy ShagunJanuary 14, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 724

    बुलंदशहर, 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 16 वर्षीय गैंगरेप पीड़ित लड़की को पुलिस ने पांच दिनों तक अपनी कैद में रखा। इस दौरान पीड़िता के परिजन उसे रिहा करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

    पीड़िता ने बताया कि बीते 28 दिसंबर को पड़ोसी गांव के कुछ युवक उसका अपहरण कर गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी ले गए, जहां पर पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। परिजनों ने लड़की के गायब होने पर पुलिस से शिकायत की, लेकिन चार जनवरी तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

    पीड़िता के भाई ने बताया 7 जनवरी को मेरी बहन को अपहर्ताओं से छुड़ा लिया गया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने पांच दिनों तक उसे अपने कब्जे में रखा। गैंगरेप पीड़िता चीखती रही कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है, लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही और उसका मेडिकल परीक्षण नहीं होने दिया।

    एएसपी प्रमोद कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा उसे बंधक नहीं बनाया गया था, बल्कि महिला पुलिस स्टेशन में रखा गया था। वहां मेडिकल परीक्षण से लेकर कोर्ट में उसके बयान तक की सभी प्रक्रिया पूरी की गई। उसको शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

    केस के जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की अजय कुमार नामक युवक के साथ भाग गई थी और खोड़ा में उसकी पत्नी बनकर रह रही थी। पुलिस के पास इस बात के सबूत भी हैं। हालांकि पीड़िता ने इन आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि पुलिस जबर्दस्ती किसी अजय कुमार का नाम लेने को कह रही है, जिसे वह जानती तक नहीं।

    Shagun

    Keep Reading

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading