Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सर्वोदय विद्यालय के मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कई जिलों से आये बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

    ShagunBy ShagunNovember 11, 2024 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 521

    लखनऊ 11 नवंबर 2024: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार को हो गयी। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खूब उत्साह दिखाया और अगले दौर में प्रवेश करने के लिए जमकर पसीने बहाये। इन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समाज कल्याण विभाग के लखनऊ मंडल के उपनिदेशक के.एल. गुप्ता और मुख्यालय के उप निदेशक जे. राज ने किया।

    मोहान रोड स्थित जेपी सर्वोदय बालक विद्यालय में बालकों की और बालिका विद्यालय में बालिकाओं की प्रतियोगिता चल रही है। कबड्डी, एथलेटिक्स, वाॅलीबाल, बैडमिंटन में कानपुर, लखनऊ और अयोध्या मंडल की 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन 100 मीटर और 200 मीटर रेस, वाॅलीबाल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुईं। लखनऊ मंडल और अयोध्या मंडल के छह विद्यालयों की छात्राओं द्वारा विभिन्न खेल लम्बी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक एवं बैडमिंटन में प्रतिभाग किया गया। लम्बी कूद में रहीमाबाद, सीतापुर की मुक्ति, बछरावां रायबरेली की पायल, सनौली बाराबंकी की छात्रा सुरभि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    वाॅलीबाल प्रतियोगिता में लखनऊ और इटावा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें इटावा ने बाजी मार ली। सीतापुर और फर्रूखाबाद के बीच हुए मुकाबले में फर्रुखाबाद विजयी रहा। बाराबंकी और कानपुर के बीच हुए मुकाबले में कानपुर विजयी रहा। रायबरेली ने भी फाइनल में जगह बना ली। कबड्डी प्रतियोगिता में लखनऊ, इटावा और रायबरेली ने बाजी मारी। सौ मीटर दौड़ में लखनऊ के आकाश, कानपुर के गुलशन, उन्नाव के अरुण ने बाजी मार ली। इटावा के रीतिक, हरदोई के मोहम्मद जावेद व राहुल द्विवेदी ने जीत हासिल की। वहीं 200 मीटर दौड़ में हरदोई के राहुल द्विवेदी, इटावा के अनमोल, उन्नाव के सचिन, इटावा के योगेश, कानपुर के सौरभ और फर्रुखाबाद के शिवम ने बाजी मारी।

    समाज कल्याण विभाग के लखनऊ मंडल के उपनिदेशक के.एल. गुप्ता ने बताया कि सभी बच्चों के रहने खाने की व्यवस्था समुचित ढंग से की गयी है। यह आयोजन शिक्षा के साथ ही बच्चों में खेल की भावना जागृत करन के उद्देश्य से किया गया है। इसमें जो भी बच्चा होनहार होगा, उसको विभाग उस खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    A Chess Referee Revolution Begins in Lucknow! Grand Launch of the Senior National Arbiters' Seminar – 50 Aspirants Ready to Vie for FIDE Titles!

    लखनऊ में शतरंज रेफरी क्रांति शुरू! सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का धमाकेदार शुभारंभ – FIDE टाइटल के लिए 50 योद्धा तैयार!

    T20 World Cup 2026 Final: India thrash New Zealand by 96 runs, become champions for the third time!

    टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा, तीसरी बार चैंपियन बने!

    Balaji Enterprises wins Nishatganj Champions Trophy Season 13, Aman Chaudhary becomes Man of the Tournament

    निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 13 में बालाजी एंटरप्राइजेज विजेता, अमन चौधरी बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    April 21, 2026
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading