Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»festival»christmas

    खुशियां बिखेरता क्रिसमस

    ShagunBy ShagunDecember 25, 2020 christmas No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 592

    जी.के चक्रवर्ती

    हमे यह कहने की आवश्यकता नही है कि हमारे देश भारत में वर्ष भर अनेकों तरह के त्यौहार के मनाये जाने का सिलसिला चलता रहता है। वैसे क्रिसमस का त्यौहार वस्तुतः क्रिश्चियनों द्वारा मनाये जाने वाला पर्व है। लेकिन अंग्रेजो ने पूरी दुनिया के जिन-जिन देश मे राज किया वहां पर अपनी सत्ता स्थापित करने के लिये अंग्रेजी शासकों ने वहां पर सर्वप्रथम अपनी संस्कृति, भाषा एवं धर्म को स्थापित किया, और बहुत से लोगों के धर्म परिवर्तन कर उन्हें अपने धर्म सम्प्रदाय के रीति रिवाजों को मानने पर मजबूर किया।

    वैसे 25 दिसम्बर ईसामसीह के जन्म के रूप में मनाया जाता है लेकिन यह दिन ईसामसीह के जन्म की कोई ज्ञात वास्तविक तिथि नहीं हैं।

    वहीं पर हमारे देश में इस बड़े दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाये जाने की परम्परा बहुत प्राचीन काल से है और इसको रोमन यामकर से सम्बन्ध स्थापित करने के आधार पर इस दिन को विशेष कर भारत मे चुना गया था जिसके कारण इसे बड़े दिन का नाम दिया गया।

    भारतीय धर्म-शास्त्रों के मतानुसार इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है। इस तिथि से दिन के लम्बे एवं रात के छोटे होने का क्रम प्रारम्भ हो जाता है। इस कारण इसे सूर्य देव के पुनर्जन्म का दिन भी माना जाता है।

    पूरी दुनिया मे केवल भारत वर्ष ही एक मात्र ऐसा देश है, जहां पर विभिन्न संप्रदायों के लोग रहते और अपने-अपने त्यौहारों को बड़े ही हर्षोउल्लास से तो मानते हैं इसके साथ ही भारत के हिन्दु सम्प्रदाओं में मनाये जाने वाले त्यौहारों को भारत मे दूसरे सम्प्रदाय के लोग भी मानते हैं जिसमे होली, दीपावली, रक्षा बंधन जैसे पर्वों की तरह ही क्रिसमसडे को यहां की एक प्रमुख पर्व की तरह मनाया जाता है।

    इस दिन को अन्य भारतीय त्योहारों में होने वाली छुट्टीयों की तरह इस दिन हमारे देश के सभी स्कूल-कालेजों में भी छुट्टी रहती है। इस दिन को हमारे घरों के अलावा मोहल्ले और शहरों के मॉलों में भी क्रिसमस ट्री लगाया जाता है इस ट्री को बच्चे अच्छी तरह से सजा कर खुश होते है और बच्चे खुश हो भी क्यों नहीं उनको जो सांताक्लाज से इस दिन उन्हें उपहार स्वरूप टॉफियां और तरह तरह के खेल- खिलौने जो मिलते हैं।

    क्रिश्चियन समुदाय के लोगों में प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर के दिन क्रिसमस को मनाने को लेकर इंतेजार किया जाता है। यह ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह के रूप में जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। क्रिसमसडे मनाये जाने वाले दिन के कुछ दिनों पहले से ही देश के विभिन्न गिरजा घरों में विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं जो नव वर्ष तक चलते रहते हैं। गिरजा घरों में मसीह गीतों के साथ प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है। इसाई समुदाय के लोग विशेष कर बड़ा दिन मनाने के लिए अपने घरों की साफ-सफाई रंग रोगन कर उसे सजाते है और नए वस्त्र पहनते हैं और अपने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं।

    क्रिसमस के दिन मसीह समाज के लोगों द्वारा जुलूस निकाला जाता है। जिसमें प्रभु यीशु मसीह की शिशु काल की झांकियों से लेकर उनको शूली पर चढ़ाये जाने तक के अवस्थाओं की झलकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इस जलूस में केवल ईसाई समुदाय के ही लोग नहीं, बल्कि अन्य संप्रदायों के लोग भी शामिल होते हैं और इस दिन को लोग द्वरा गिरजा घरों में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का महासंग्राम शुरू!

    Aam Aadmi Party took to the streets against the politics of hatred.

    नफरत की राजनीति के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी

    Taapsee Pannu supports 'Jal Vani' campaign: Appeals to save water every day

    तापसी पन्नू ने ‘जल वाणी’ अभियान को दिया समर्थन: रोज़ पानी बचाने की अपील

    Hariharan honoured with Naushad Award

    नौशाद सम्मान से नवाजे गये हरिहरन 

    Ghaziabad: Pregnant woman dies after being forced to undergo a C-section; husband files complaint on CM portal, investigation begins!

    गाजियाबाद में हृदयविदारक घटना: जबरन सी-सेक्शन के दबाव के बाद गर्भवती महिला की मौत, पति ने CM पोर्टल पर की शिकायत, जांच शुरू!

    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Twin brothers from Bhubaneswar write a new chapter in JEE Main: Same hard work, same results!

    भुवनेश्वर के जुड़वां भाइयों ने JEE Main में लिखी नई इबारत: एक जैसी मेहनत, एक जैसा परिणाम!

    February 18, 2026
    'Garam Mahosh' is coming to set Bollywood on fire!

    बॉलीवुड में आग लगाने आ रहा है ‘गरम माहौल’!

    February 17, 2026

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का महासंग्राम शुरू!

    February 17, 2026

    सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय: एआई का भारतीय मॉडल, आम आदमी के लिए अवसर

    February 17, 2026

    युवाओं के लिए सावधानी का सबक है ‘विश्वास से पहले सतर्कता’

    February 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading