Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    यूपी में इंसेफेलाइटिस के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाये सरकार ने: कांग्रेस

    By August 5, 2017Updated:August 5, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 522

    लखनऊ 05 अगस्त। जिस तरह से इंसेफेलाइटिस(दिमागी बुखार) पूर्वांचल और उसके आसपास के जनपदों में लगातार अपना कहर बरपा रहा है और संवेदनहीन प्रदेश सरकार तथा प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।  प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज जारी बयान में कहा कि वर्ष 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर आये थे तो उन्होने कहा था कि एक भी बच्चे को इंसेफेलाइटिस से मरने नहीं दिया जायेगा जब वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे तब भी उन्होने यह मसला उठाया था। परन्तु आज तीन वर्ष से अधिक केन्द्र सरकार के बीत जाने के बाद भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गोरखपुर जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले बीस वर्षों से लेाकसभा के लिए चुने जाते रहे हैं और वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं तथा नगर निगम जिसे स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी है सभी नगर निगमों पर भाजपा के मेयर काबिज हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोरखपुर सहित आसपास के लगभग 12 जिलों में एक लाख से अधिक असमय मौतें हो चुकी हैं।  श्री हैदर ने कहा कि यदि सरकार में दृढ़ इच्छाशक्ति होती तो आज पूर्वांचल की एक भी मां की कोख सूनी होने से बचायी जा सकती थी किन्तु भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकारें वोट के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं और सत्ता में आने के बाद उसे जुमला बताकर भूल जाते हैं।  प्रवक्ता ने कहा कि जो मौसम चल रहा है ऐसे में वायरल इंसेफेलाइटिस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, आने वाले समय में यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है, जिसे रोकने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार केा तुरन्त पी.एच.सी. और सी.एच.सी. सहित सभी अस्पतालों में समुचित चिकित्सकों एवं वैक्सीन, दवाईयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा जहां पर पीएचसी और सीएचसी नहीं हैं वहां अस्थायी तौर पर क्लीनिक की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। ताकि पूर्वांचल में लगातार इंसेफेलाइटिस से हो रही असमय मौंतों को रोका जा सके।

    संगठनात्मक चुनाव की बैठक मुख्यालय में सम्पन्न

    लखनऊ 05 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हो रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत आज पूर्वांचल के 22 जनपदों के डीआरओ एवं बीआरओ की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव के परिप्रेक्ष्य में बीआरओ की आज प्रथम बैठक थी, जिसमें सभी बीआरओ को ब्लाक एवं बूथ स्तर पर कैसे चुनाव कराये जायेंगे इस बावत दिशा-निर्देश दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन कांग्रेसजनों से सर्वाधिक सदस्यता की है तथा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है उन्हें संगठन में अवश्य मौका मिलेगा। संगठन में सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जायेगा।

    श्री हैदर ने बताया कि बैठक के अन्त में सभी लोगों ने एक स्वर से कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी पर गुजरात के बनासकांठा में हुए हमले की घोर निन्दा करते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। निन्दा प्रस्ताव में कांग्रेसजनेां ने कहा है कि हम सभी इस कुकृत्य की घोर निन्दा करते हैं और गांधी की धरती पर हिंसा का यह खेल बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री हैदर ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनाव के पूर्वांचल के प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं उत्तराखण्ड प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी, अतिरिक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी(पूर्वांचल) श्री जगदीप सिंह सन्धू, प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी श्री हनुमान त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चौ. सत्यवीर सिंह एवं सचिव श्री आरपी सिंह आदि वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    राहुल गांधी पर हुए हमले का विरोध (जीपीओ) पर

    लखनऊ 05 अगस्त। कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी पर कल गुजरात के बनासकांठा में हुए हमले के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस के सचिव शैलेन्द्र तिवारी बब्लू के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा (जीपीओ) पर कांग्रेसजनों द्वारा सांकेतिक धरना देकर विरेाध दर्ज कराया गया, जिसमे प्रमुख रूप से श्री राघवेन्द्र नारायन, श्री कोणार्क दीक्षित, श्रीमती सुनीता रावत, श्री अंजुम, श्री सचिन बारी, श्री करन अवस्थी, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अमित सिंह, सुभम राजपूत आदि तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।इस मौके पर कांग्रेससजनेां ने कहा है कि राहुल जी पर हुए हमले से सभी कांग्रेसजनेां में आक्रोश व्याप्त है। इस तरह की कोई भी घटना कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा शासित राज्यों में एसपीजी सुरक्षा प्राप्त जब नेता सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनमानस की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading