Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    महाकालेश्वर ने जीवनदान दिया और यूपी पुलिस हाथ मलती रह गई

    ShagunBy ShagunJuly 9, 2020Updated:July 9, 2020 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 855

    नवेद शिकोह

    विकास दुबे स्थानीय गुंडे से देश का शीर्ष माफिया बनने में कामयाब हो गया। सामूहिक पुलिस हत्याकांड को अंजाम देकर जरायम की दुनिया में शॉटकट से फर्श से अर्श पर आने के लिए उसने जान की बाज़ी लगा दी और एक सप्ताह के घटनाक्रम में वो कामयाब हुआ। ये कम उम्मीद थी कि वो सरेंडर करने में कामयाब होगा। ये माना जा रहा था कि कानपुर के आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले इस अपराधी से इंतेकाम लेकर पुलिस उसे मुठभेड़ में ढेर कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उत्तर प्रदेश की पुलिस हाथ मलती रही और इस शातिर हिस्ट्रीशीटर ने मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पब्लिक और स्थानीय मीडिया की गवाही के बीच सरेंडर कर दिया। अब उसे मध्यप्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले करेगी। एमपी से यूपी लाने के दौरान विकास दुबे के भागने की कोशिश जैसे किसी कारण में मुठभेड़ में मारे जाने का भी अनुमान है। लेकिन ऐसी संभावना बेहद कम है क्योंकि उसने योजनाबद्ध तरीके से खुद को कानून के हवाले करने की योजना में सफलता हासिल कर ली है। उसकी इस सफलता के बाद समझ लीजिए कि आज की तारीख में देश में एक बड़े माफिया सरगना का उदय हो गया।

    बहुत पहले पुलिस से खचाखच थाने में एक राज्य मंत्री की हत्या के बाद कानूनी शिकंजे से बच निकलने के बाद ही विकास के आपराधिक दुस्साहस का मनोवैज्ञानिक विकास हो गया था। शायद उसे इस बात का मलाल हो कि बड़े हिस्ट्रीशीटर होने के बाद भी वो चोटी के माफियाओं में शुमार नहीं हुआ। और फिर उसने सुनियोजित ढंग से दर्जनभर पुलिसकर्मियों को मारकर भी जिन्दा बचने की सधी हुई रणनीति बनायी होगी। ताकि वो सज़ा काटने के बाद सुबूतों के अभाव में भविष्य में रिहा हो जाये और फिर देश के माफियाओं की सबसे आगे की पंक्ति में स्थान पा ले।

    फिलहाल अभी तक तो इस अनुमानित स्क्रिप्ट के मनमाने शॉट को अंजाम देने में विकास कामयाब दिख रहा है।

    https://shagunnewsindia.com/india-alliances-of-power-and-crime-in-uttar-pradesh-in-gruesome-phase-akhilesh-yadav-56123-2/

    कानपुर में पुलिस नरसंहार की घटना के 6 दिन के दौरान पूरे देश की मीडिया में इस सामूहिक पुलिस हत्याकांड की चर्चा में किसी डॉन के रूप में विकास दुबे की खूब ब्रांडिंग हुयी। सोशल मीडिया पर उसे खूंखार आतंकी की संज्ञा दी गयी तो तमाम लोगों ने उसे ब्राह्मण शेर जैसे खिताबों से भी नवाज़ा। जिसपर बिहार के डीजीपी को इसपर एतराज जताना पड़ा।

    पुलिस हत्याकांड के इस दुर्दान्त अपराधी के धार्मिक होने की भी खूब चर्चायें हुयीं। बताया जाता है कि वो धार्मिक प्रवृत्ति का अपराधी है। भगवान पर आस्था और विश्वास के साथ वो नियमित रूप से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होता रहा है। वो महाकाल और मां दुर्गा का महाभक्त है। इसलिए उसने सर्जरी करवाकर अपने शरीर में दुर्गा कवच स्थापित किया था।

    वर्तमान में उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश की पुलिस जब उसका इनकाउंटर करने का जाल बिछा रही थी तब वो मध्यप्रदेश के उज्जैन में अपनी जान बचाने के लिए महाकालेश्वर की शरण में पंहुच गया। लगा जैसे उत्तर प्रदेश की चौकन्ना पुलिस दृष्टिहीन हो गयी और विकास प्रदेश की सरहदों को भेदते हुए एम पी पंहुच गया। जबकि महाकाल बनकर चप्पे चप्पे पर मंडराती पुलिस हाथ मलती रह गयी और दुबे महाकाल की मंदिर में महाकाल से जीवनदान हासिल करने में सफल हो गया।

    हांलाकि खुफियातंत्र के जरिये पुलिस को ये पता चल गया था कि वो जिसे जिन्दा या मुर्दा पकड़ने के लिए खाक छान रही है वो खुद को कानून के हवाले कर अपनी जान बचाने के मंसूबे को अंजाम देना चाहता है। पुलिस उसके ऐसे मंसूबों को धराशायी करना चाहती थी। अनुमान था कि किसी टीवी चैनल के स्टूडियो से वो लाइव सरेंडर करना चाहता है। इसलिए नोएडा, दिल्ली और लखनऊ के हर टीवी स्टूडियो पर खुफियातंत्र और तमाम तरह से नाकेबंदी कर दी गई थी।

    किसी को भनक भी नहीं थी कि पुलिस काल बन कर जिसे ढूंढ रही है वो भगवान महाकाल से जीवनदान मांग लेगा। शायद इसलिए हमेशां से एक कहावत बहुत प्रचलित है- जिसको अल्लाह(भगवान) रखे,उसको कौन चखे ! अथवा, काल उसका क्या बिगाड़ सके, जो भक्त हो महाकाल का। जय महादेव। हर-हर महादेव।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    "What is there to life? One day, we have to leave..." The words spoken last night have become reality today.

    जीवन में क्या रखा है, एक दिन चले जाना है…” कल रात कही बात आज हकीकत बन गई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    July 30, 2026
    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    July 30, 2026
    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    July 30, 2026
    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    July 30, 2026
    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    July 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading