Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    प्रोफेसर प्रोन्नति में विसंगतियों को दूर करने की मांग

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2022Updated:July 17, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 827

    लखनऊ.  लुआक्टा अध्यक्ष डा मनोज पांडेय और महामन्त्री डा अंशु केडिया ने डिग्री शिक्षकों के प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति में विसंगतियों के निवारण की शासन से मांग की है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या 1607 सत्तर-1-2021-16(43)/2021 दिनांक 1 नवम्बर 2021 द्वारा राजकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षको को प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति किये जाने के प्रावधान किया गया हैं । प्रोफेसर पद पर अहर्ता हेतु प्रोन्नति के नियमो को भूतलक्षी प्रभाव से लागू किया गया है, एव सभी शिक्षको को प्रोन्नति एव पदनाम का लाभ 1 नवम्बर 2021 से प्रदान किया जा रहा है तथा अहर्ता के नियमो को भूतलक्षी प्रभाव से प्रभावी किये जाने के कारण अधिसंख्य शिक्षको के प्रोन्नतिया बाधित हो रही है।

    उन्होंने बताया कि अवगत कराना है कि प्रोफेसर पद का लाभ 28 जून 2019 के शासनादेश द्वारा 2 वर्ष से अधिक समय पूर्व दिया जा चुका था, किन्तु उच्च शिक्षा विभाग की उदासीनता एव लापरवाही के कारण यह लाभ शिक्षको को समय से प्राप्त नही हुआ, नियम सबके कल्याण के लिए भविष्य लक्षी बनाये जाते है, न कि उनका प्रभाव भूतलक्षी होता है । यह भी अवगत कराना है कि 28 जून 2019 के शासनादेश को उ0प्र0रा0वि0अधि0 1973 की धारा 50(6) के अंतर्गत शासनादेश संख्या 1190/सत्तर-1-2019-16(114)/2010 दिनांक 15 अक्टूबर 2019 द्वारा अंगीकृत कर लिया गया है ।

    उन्होंने बताया कि यह मामला संज्ञान में लाना है कि पूर्व में छठे वेतनमान के यू जी सी नियमन 2010 ,दिनांक 30 जून 2010 को लागू करने में शासन द्वारा इसी प्रकार 28 मई 2015 को विसंगत पूर्ण शासनादेश निर्गत किया गया था । उक्त शासनादेश की विसंगतियों के सम्बंध में लुआक्टा द्वारा तत्कालीन मा राज्यपाल रामनाईक जी से मिलकर वार्ता की गई ,मा राज्यपाल महोदय द्वारा तत्काल तत्कालीन मा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से समस्या के समाधान के लिए दूरभाष पर वार्ता की एव प्रोन्नति के नियमों को भूतलक्षी प्रभाव से लागू करने के आदेश को संशोधन करने के निर्देश दिया था, एव उन्हें पत्र दिनांक 17 नवम्बर 2015 भी प्रेषित किया गया था (छाया-प्रति संलग्न),जिसके कारण शासन द्वारा प्रोन्नति की विसंगतियों को दूर करने हेतु कट ऑफ डेट 28 मई 2015(छाया-प्रति संलग्न) निर्धारित किया गया था ।

    उक्त विसंगत पूर्ण शासनादेश की विसंगतियों के सम्बंध में संघ द्वारा अपने 9 मई 2022(छाया-प्रति संलग्न) के द्वारा विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया जा चुका है। ऐसे में प्रोफेसर पद की प्रोन्नति में विसंगतियों को दूर करना आवश्यक है. शासनादेश निर्गत होने की तिथि को कट ऑफ डेट तथा उक्त तिथि तक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत शिक्षको को तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत करने के निर्देश शासन को निर्गत करने चाहिए.

    #अपर मुख्य सचिव राज्यपाल उत्तर प्रदेश #अपरमुख्यसचिवराज्यपालउत्तरप्रदेश #उच्च शिक्षा मंत्री #उच्चशिक्षामंत्रीउत्तरप्रदेश #मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #योगी आदित्यनाथ सरकार #राज्यपाल कार्यालय उत्तर प्रदेश #राज्यपालकार्यालयउत्तरप्रदेश उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
    Shagun

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading