Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    रोटरी क्लब बाराबंकी के औपचारिक दौरे पर पहुंचे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परितोष बजाज

    ShagunBy ShagunFebruary 19, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 513

    बाराबंकी, 19 फरवरी : रोटरी क्लब बाराबंकी में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन परितोष बजाज का औपचारिक दौरा संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ० सुधीर वर्मा, असिस्टेंट गवर्नर डॉ० आभा वर्मा, जोनल सेक्रेटरी डॉ० नरेन्द्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष महाबीर जैन, कुसुम जैन, सचिव डॉ० विमल बैसवार, कोषाध्यक्ष संजय निगम, मनोज टंडन, सुनील वर्मा, रजनी वर्मा, डॉ० राजेश मोहन के साथ अनेक सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्लब की विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की जानकारी दी।

    डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परितोष बजाज का स्वागत रेस्तरां टैस्टी बाइट में किया गया, जिसके उपरांत उन्होंने लल्लाजी पार्क का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बाराबंकी में स्थापित किए गए वाटर कूलर परियोजना की सराहना की और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा बताया। इसके साथ ही, उन्होंने डॉ. सुधीर वर्मा के अयोध्या रोड स्थित निवास स्थान पर “Rotary Loves Barabanki” सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया, जो रोटरी क्लब की शहर के प्रति रोटरी इंटरनेशनल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन महावीर जैन, सचिव रोटेरियन डॉ. विमल बैसवार और कोषाध्यक्ष रोटेरियन संजय निगम के कार्यों की सराहना की और क्लब द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की प्रशंसा की।

    बाद में क्लब सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीजी परितोष बजाज ने रोटरी की सार्वजनिक छवि को और सशक्त बनाने एवं रोटरी फाउंडेशन में योगदान के महत्व पर विशेष बल दिया। रोटरी फाउंडेशन में योगदान द्वारा “अपरिचित, जरूरतमंद और सुयोग्य पात्र” की वैश्विक स्तर पर सेवा दे पाने में सक्षम होने का गौरव प्राप्त करने का उत्तम अवसर रोटरी इंटरनेशनल के माध्यम से मिलता है अतः सभी सदस्यों को इसमें सहयोग करने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी सदस्यों को प्रेरित किया कि वे समाज सेवा के कार्यों को और विस्तार दें एवं रोटरी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

    इस अवसर पर क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ० आर० आहूजा, चार्टर मेम्बर अरविंद गुटगुटिया, पीडीजी केके श्रीवास्तव, जागेश अग्रवाल, जेके जैन, डॉ० संदीप बुधवार, सुनील वर्मा, मनोज जैन, संपन्न निगम, हरपाल सिंह, राजेश अरोड़ा, महबूब किदवई, रजनी वर्मा, चरनजीत कौर, संगीता गुप्ता, निरुपमा निगम, सुमना किदवई एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading