Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बांदा जिले को सामंतवाद से मुक्त कराने वाले पहले नायक डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा: सत्येंद्र प्रताप सिंह

    ShagunBy ShagunJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Dr. Surendra Pal Verma, the first hero to liberate Banda district from feudalism: Satyendra Pratap Singh
    बांदा जिले को सामंतवाद से मुक्त कराने वाले पहले नायक डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा: सत्येंद्र प्रताप सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,200

    बांदा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा एक ऐसा नाम है जो केवल सत्ता के गलियारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बुंदेलखंड की माटी में दबे-कुचले लोगों की आवाज बना। नरैनी विधानसभा से 5 बार विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहना उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। लेकिन उनकी असली विरासत सामंतवाद के विरुद्ध छेड़ा गया वह युद्ध है, जिसने बांदा जिला की सामाजिक संरचना को हमेशा के लिए बदल दिया। हर वंचित वर्ग और सताए हुए लोग उन्हें अपना मसीहा मानते थे।

    बांदा जिले का इतिहास गवाह है कि यहाँ की राजनीति लंबे समय तक ऊंच-नीच और सामंती बेड़ियों में जकड़ी रही। ऐसे कठिन समय में डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा एक मसीहा बनकर उभरे। उन्होंने केवल राजनीति नहीं की, बल्कि सामाजिक न्याय की वह अलख जगाई जिसने आम आदमी को ‘सिर उठाकर जीना’ सिखाया।

    Dr. Surendra Pal Verma, the first hero to liberate Banda district from feudalism: Satyendra Pratap Singh
    बांदा जिले को सामंतवाद से मुक्त कराने वाले पहले नायक डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा: सत्येंद्र प्रताप सिंह

    नरैनी और आसपास के क्षेत्रों में जब वर्चस्व की राजनीति चरम पर थी, तब डॉ. वर्मा ने उन दीवारों को गिराने का काम किया। उन्होंने गरीब, किसान और वंचित वर्ग को यह अहसास कराया कि लोकतंत्र में वोट की ताकत किसी भी बाहुबल से बड़ी है। उनके नेतृत्व में पहली बार नरैनी की जनता ने भयमुक्त होकर अपना प्रतिनिधि चुनना सीखा। बांदा जिले में सामंतवाद पर पहला व्यवस्थित प्रहार डॉक्टर सुरेंद्र पाल वर्मा जी द्वारा ही किया गया जिसका ये परिणाम रहा कि आमजन भयमुक्त हो कर खुली हवा में सांस लेने लगा और आमजन के घरों की बहु बेटियां भी पढ़ाई के लिए स्कूलों और कॉलेज में भय मुक्त हो कर अपने अध्ययन कार्यों को गति दी।

    एक राजनेता के रूप में डॉ. वर्मा केवल संघर्षों तक सीमित नहीं रहे। मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने बांदा और नरैनी के विकास के लिए कई बुनियादी ढांचों पर काम किया। उनका मानना था कि जब तक शिक्षा और संसाधनों का विस्तार नहीं होगा, तब तक सामाजिक बराबरी अधूरी है।

    Dr. Surendra Pal Verma, the first hero to liberate Banda district from feudalism: Satyendra Pratap Singh
    satendra pratab singh

    आज की चमक-धमक वाली राजनीति के दौर में डॉ. वर्मा का जीवन एक आदर्श है। 5 बार विधायक रहने के बावजूद उनकी पहचान एक सहज और सुलभ जनसेवक की रही। लगभग 18 वर्ष पहले जब उन्होंने अंतिम सांस ली, तो गणतंत्र दिवस ही था, लोकतंत्र के सच्चे जनसेवक ने लोकतंत्र के महापर्व पर ही अपने तन और कार्यों को भारत की मिट्टी को सौंप गो लोक को गमन हुए। गणतंत्र दिवस के ही पर्व पर बुंदेलखंड ने अपना एक ऐसा नायक खो दिया जिसने सत्ता को सच्चे मायने में सेवा का माध्यम बनाया था।

    “वे केवल एक विधायक और मंत्री ही नहीं थे, बल्कि बुंदेलखंड की उस चेतना के प्रतीक थे जिसने सदियों पुरानी गुलामी की मानसिकता को चुनौती दी।”
    डॉ. वर्मा इसलिए भी आज जनता के दिलों में स्थान पाए हुए हैं की वो दमनकारी शक्तियों के सामने कभी न झुकने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं

    नरैनी विधानसभा समेत पूरे बांदा और चित्रकूट जिले की राजनीति का केंद्र बिंदु तो थे ही साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समानांतर ही लोधी राजपूत समाज के सबसे बड़े मान्य नेता भी थे।

    आप अपने क्षेत्र की जनता के हितों के लिए अंतिम सांस तक कार्य किए, उनके लिए चिंतित रहे । आज उनकी पुण्यतिथि पर, हम न केवल उन्हें याद करते हैं, बल्कि उनके उन मूल्यों को भी याद करते हैं, जिन्होंने बांदा की राजनीति को नई दिशा दी। डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा जैसे जननायक इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि जनता के दिलों में जीवित रहते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading