‘यूरेका इण्टरनेशन-2018’ का तीसरा दिन:
लखनऊ, 18 दिसम्बर 2018: सीएमएस के अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक-साँस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम ‘यूरेका इण्टरनेशन-2018’ के तीसरे दिन कला और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया, इसके साथ ही विश्व के ढाई अरब बच्चों के अधिकारो की आवाज उठाते हुए पूरे विश्व को एकता, शान्ति व सौहार्द का पैगाम दिया।
बता दें कि देश विदेश के प्रतिभागी छात्रों आज जहाँ एक ओर टूसे (वाद-विवाद) प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक सोच एवं बौद्धिक प्रतिभा का शानदार नजारा प्रस्तुत किया तो वहीं दूसरी ओर वाइस ओवर (अवेयरनेस कैम्पेन) एवं टच माई शैडो (मूवी मेकिंग) प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिखाया कि उनमें भी गहरी प्रतिभा और गहरे विचार छिपे हैं जो बड़ों को भी काफी सीख दे सकते हैं। इसके अलावा, क्विज प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अपने ज्ञान का आलोक बिखेरा।

बता दें कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय इस ‘यूरेका इण्टरनेशनल-2018’ के तीसरे दिन का शुभारम्भ सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के सारगर्भित अभिभाषण से हुआ। श्री गाँधी ने कहा कि यह अभूतपूर्व आयोजन इस बात का द्योतक है कि भावी पीढ़ी न सिर्फ पढ़ने-लिखने में अव्वल हैं अपितु एकता व शान्ति से ओतप्रोत एक खुशहाल विश्व के लिए समर्पित भी हैं। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि विभिन्न देशों से पधारे छात्रों ने भी इस अनूठे उत्सव में उत्साह से शामिल होकर एकता, शांति व मैत्री के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यूरेका इण्टरनेशनल-2018 में प्रतिभागी छात्र अपना बौद्धिक व कलात्मक विकास तो कर ही रहे हैं, साथ ही यूरेका को उसकी सफलता की मंजिल पर पहुँचा रहे हैं। महोत्सव के अन्तिम दिन मैरी क्वेरीज (क्विज) प्रतियोगिता का फाइनल राउण्ड एवं इन्वेन्टर्स गैलोर (साइन्स माॅडल मेकिंग) प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी एवं इसके उपरान्त अपरान्हः 2.00 बजे से पुरस्कार वितरण व समापन समारोह के साथ ‘यूरेका इण्टरनेशन-2018’ समापन होगा।
पढ़ें इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/education-bacchon-ki-duniya-inter-natinal-ureka-mahotsav-2018/







