Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    पश्चिमी शास्त्रीय संगीत समारोह 20 अप्रैल को सीएमएस में

    By April 15, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 529
    • ऑस्ट्रिया, डोमिनिकन गणराज्य एवं भारतीय वादकों व गायकों की होगी सामूहिक प्रस्तुति
    • विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

    लखनऊ, 15 अप्रैल 2019: विश्व का सबसे बड़ा ‘पश्चिमी शास्त्रीय संगीत समारोह’ आगामी 20 अप्रैल 2019, शनिवार को सायं 6.00 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वियना यूनिवर्सिटी फिलहारमोनिक ऑर्केस्टा और कोरस के साथ-साथ 116 ऑस्ट्रियाई संगीतकार और गायक, डोमिनिकन गणराज्य के 11 संगीतकार एवं 41 से अधिक भारतीय संगीतकार व गायक सामूहिक प्रस्तुति देंगे।

    प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपनी स्थापना दिवस के 60 वर्ष (1959-2019) पूरे होने पर इस वर्ष ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ मना रहा है एवं इस उपलक्ष्य में सी.एम.एस. द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। विशाल ‘पश्चिमी शास्त्रीय संगीत समारोह’ का यह आयोजन भी इसी की एक कड़ी है।

    श्री शर्मा ने बताया कि देश इस वर्ष महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती भी मना रहा है। इस अवसर पर पश्चिमी शास्त्रीय संगीत समारोह में शामिल कलाकार महात्मा गाँधी के दो सुप्रसिद्ध भजनों – ‘रघुपति राघव राजाराम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ पर आधारित एक विशेष संगीत रचना ‘सन्मित’ के माध्यम से अपनी प्रस्तुति को यादगार बनायेंगे। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रियन और यूरोपीय संगीत कलाकारों के द्वारा विश्वप्रसिद्ध शूबर्ट, चायस्कोस्की और ग्रीग की कृतियों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इस भव्य पश्चिमी शास्त्रीय संगीत का संचालन वियना विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध कलाकार विजय उपाध्याय द्वारा किया जायेगा। इस आयोजन को जसुभाई फाउंडेशन, रॉयल स्कूल्स ऑफ म्यूजिक, लन्दन, फर्टाडोस म्यूजिक और ऑस्टेलियन कल्चरल फोरम के एसोसिएशन बोर्ड का भी समर्थन प्राप्त है।

    सीएमएस ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

    धर्म के पतन पर भगवान को धरती पर आना पड़ता है: भारती गाँधी

    लखनऊ, 15 अप्रैल 2019: विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि जब जब धरती पर धर्म का नाश होता है और दुष्ट बढ़ जाते हैं, तब तब भगवान इस धरती पर अवतिरत होते हैं। हमें इन्हीं अवतारों की खोज करना चाहिए। युद्ध पर जो धन खर्च होता है, उसे रोककर लोगों की भलाई में लगाना चाहिए।

    श्रीमती गाँधी ने कहा कि यदि हम बच्चों को प्रारम्भ से ही शान्ति, एकता, सद्भाव आदि जीवन मूल्यों की शिक्षा देंगे तो उनके मन-मस्तिष्क में युद्ध की बात आयेगी ही नहीं और बड़े होकर वे सदैव शान्ति व एकता की राह पर चलेंगे, जिससे सारी विश्व मानवता का कल्याण होगा। इससे पहले, सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों ने सुमधुर भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत कर सम्पूर्ण आडिटोरियम को आध्यात्मिक आलोक से प्रकाशित कर दिया तथापि उपस्थित सत्संग प्रेमियों को सुखद अनुभूति करायी।

    #सीएमएस

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading