Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    पूर्वांचल व पश्चिमाॅंचल कम्पनी में 400 करोड के मीटर खरीद के दे दिये गये आर्डर अब हो रही हे  सैम्पल जाॅंच की बात

    By July 25, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 571

    बिजली कम्पनियों द्वारा खरीदे जा रहे करोडों के मीटर की गुणवत्ता पर बढ़ती जा रही उदासीनता के खिलाफ उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष की नियामक आयोग के अध्यक्ष के साथ लम्बी वार्ता।
    नियामक आयोग अध्यक्ष ने उपभोक्ता परिषद से मांगा पूरे मामले पर एक विस्तृत प्रस्ताव उसके बाद कहा कम्पनियों से की जायेगी पूरी रिपोर्ट तलब, उपभोक्ता परिषद जल्द ही आयेाग कों सौंपेगा विस्तृत प्रस्ताव
    नियामक अयोग अध्यक्ष का बैठक के बाद आश्वासन, मीटर की गुणवत्ता के साथ नही होगा कोई समझौता, जिस भी कम्पनी ने बरती होगी उदासीनता उसके खिलाफ होगी कठोर कार्यवचाही
    पूर्वांचल व पश्चिमाॅंचल कम्पनी में 400 करोड रू. के मीटर खरीद के दे दिये गये आर्डर अब हो रही हे
    सैम्पल जाॅंच की बात

    उप्र में लगभग 68 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं के यहाॅं मीटर लगाने हेतु बिजली कम्पनियों द्वारा खरीदे जा रहे मीटरों की खरीद फरोख्त व शहरी क्षेत्रों में 40 लाख स्मार्ट मीटर खरीद प्रक्रिया में बिजली कम्पनियेां द्वारा मीटर की गुणवत्ता पर उदासीनता बरतने के विरोध में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आज नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा से मुलाकात कर लम्बी वार्ता की। उपभोक्ता परिषद द्वारा आयोग के सामने यह मुद्दा उठाया गया कि पश्चिमाॅंचल व पूर्वांचल द्वारा लगभग 400 करोड के मीटर खरीद कर स्थापित कराने के आदेश निर्गत किये जा चुके हैं। जिसमें मीटरों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जो प्रभावी कदम उठाये जाने चाहिये थे वह नही उठाये गये और अब जब उपभोक्ता परिषद द्वारा मामले पर सवाल खडा किया गया तो बिजली कम्पनियों व पावर कारपोरेशन द्वारा मीटर सैम्पल की सीपीआरआई से जाॅंच कराने की बात की जा रही है। अनेकों मीटर निर्माताआंे जिनके खिलाफ गंभीर आरोप होने के बावजूद भी उन्हें करोडों के आर्डर दे दिये गये हैं। पूरे प्रदेश में कुछ मीटर निर्माताओं के मीटर जो उपभोक्ता के यहाॅं लगे हैं उसमें रीडिंग जंम्पििंग की शिकायत आ रही है जिस पर आयेाग द्वारा भी पूर्व में रिपोर्ट तलब की गयी थी। उसके बावजूद भी ऐसी कम्पनियों को करोडों का आर्डर निर्गत किया गया।

    नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा ने उपभोक्ता परिषद द्वारा रखे गये साक्ष्यों को देखकर मामले को गंभीर करार देते हुए उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष से पूरे मामले पर एक विस्तृत प्रस्ताव बनाकर आयोग को सौंपने को कहा गया। उपभोक्ता परिषद द्वारा पूरे मामले पर जल्द ही आयेाग को एक विस्तृत प्रस्ताव सौपा जायेगा।
    नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि उपभोक्ता परिषद द्वारा विस्तृत प्रस्ताव देने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले पर बिजली कम्पनियों से रिपोर्ट तलब की जायेगी किसी भी स्तर पर बिजली कम्पनियेां द्वारा बडती जा रही उदासीनता को बर्दाश्त नही किया जायेगा। बिजली कम्पनियेां को हर हाल में मीटरों की उच्च गुणवत्ता बनाये रखने के लिये कदम उठाना ही होगा। पूरे मामले में जिस भी कम्पनी द्वारा लापरवाही बरती गयी होगी उसके खिलाफ आयोग कठोर कदम उठायेगा।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार की जिस कम्पनी ईईसीएल (एनर्जी एफिसेन्सी सर्विसेज लि.) द्वारा पूर्व में उपभोक्ताओं को एलईडी बाॅंटे गये और आज भी पूरे प्रदेश में एक साल नही बीता अनेकों उपभोक्ताआंे के एलईडी बल्ब खराब हो गये अब इसी कम्पनी के माध्यम से पुनः 40 लाख स्मार्ट मीटर शहरी क्षेत्रांे में लगाने के लिये खरीद हेतु एमओयू करने की तैयारी की जा रही है। सवाल यह उठता है कि भारत सरकार की इस कम्पनी ने किन कम्पनियांे से करार किया जिसके द्वारा आपूर्तित एलईडी बडी संख्या में खराब हुयी है और अब उसी कम्पनी के माध्यम से स्मार्ट मीटर खरीदने की तैयारी की जा रही है। जिस पर भारत सरकार व उप्र सरकार को सोचना चाहिये कि उच्च गुणवत्ता के साथ खिलवाड क्यों हो रहा है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading