Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को जन्मदिन पर एक्सीलिया स्कूल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    ShagunBy ShagunNovember 20, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    tribute to 'Flying Sikh' Milkha Singh on his birthday
    एक्सीलिया स्कूल में ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को जन्मदिन पर याद किया गया, बच्चों ने अपने अविभाषण में उनकी जिंदगी को लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,851

    लखनऊ, 20 नवंबर 2025: शहर के प्रतिष्ठित एक्सीलिया पब्लिक स्कूल में आज महान धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह, जिन्हें दुनिया ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से जानती है, का 96वां जन्मदिवस बड़े उत्साह, सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 20 नवंबर 1929 को तत्कालीन पंजाब के गोविंदपुरा (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे मिल्खा सिंह भारतीय खेल जगत के एक चमकते सितारे रहे, जिनकी जिंदगी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    tribute to 'Flying Sikh' Milkha Singh on his birthday
    एक्सीलिया स्कूल में ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को जन्मदिन पर याद किया गया, बच्चों ने अपने अविभाषण में उनकी जिंदगी को लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया

    कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। छात्रों ने मिल्खा सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन, विभाजन की त्रासदी से उबरकर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने और ओलंपिक में 0.01 सेकंड से चूके पदक की कहानी को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। कक्षा 9अ के छात्र हरजोत सिंह नंदा ने खुद को ‘मिल्खा सिंह’ के रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने मिल्खा सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अपने संबोधन में कहा, “मिल्खा जी सिर्फ एक धावक नहीं थे, वे अनुशासन, देशभक्ति और कभी हार न मानने की जीती-जागती मिसाल थे। उनकी जिंदगी हमें सिखाती है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है।” उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे मिल्खा सिंह के दिखाए मार्ग पर चलें और अपने सपनों को पंख दें।

    एक्सीलिया स्कूल के लिए मिल्खा सिंह का जुड़ाव बेहद खास है। 16 दिसंबर 2018 को स्वयं ‘फ्लाइंग सिख’ यहां प dhरे थे। उनके पद-चिह्न आज भी विद्यालय परिसर में गर्व के साथ संरक्षित हैं। दीवारों पर लगी उनकी तस्वीरें और उस दिन की यादें हर किसी को प्रेरित करती हैं। खेल विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष प्रस्तुति में मिल्खा सिंह के बचपन के संघर्ष, सेना में चयन, 1960 रोम ओलंपिक की ऐतिहासिक दौड़ और जीवन के अंतिम क्षणों तक देशसेवा की भावना को जीवंत रूप दिया गया।

    कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा रहा ‘मिनी मिल्खा रन’। विभिन्न आयु वर्ग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ट्रैक पर दौड़ लगाकर मिल्खा सिंह के जज्बे को सलाम किया। खेल शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि “जैसा मिल्खा जी कहा करते थे – ‘दौड़ो, सिर्फ दौड़ो, पीछे मत देखो’, वही जीवन का मंत्र है।”

    विद्यालय के निदेशक श्री अनंत श्रीवास्तव ने कहा, “हम हर साल मिल्खा जी का जन्मदिवस मनाते हैं ताकि नई पीढ़ी उनके त्याग और समर्पण को कभी न भूले। उनके पदचिह्न यहां हैं, उनकी प्रेरणा यहां है और उनका जोश हमारे बच्चों के दिलों में हमेशा दौड़ता रहेगा।”

    #Excelia School
    Shagun

    Keep Reading

    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    June 4, 2026
    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    June 4, 2026
    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    June 4, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading