Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    पर्यावरण और रोजी

    By May 11, 2019 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    पर्यावरण और जलवायु किसी भी देश की आत्मा होती है। पर्यावरण बेहतरीन होगा तो बाशिंदों के स्वास्य से लेकर तरक्की के सभी साधन विकसित होंगे तो प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता में तेजी से सुधार होगा। हालांकि ऐसा नहीं कि अभी तक पर्यावरण संवर्धन की दिशा में कुछ नहीं हुआ। लेकिन उन कामों के सार्थक परिणाम नहीं दिखे। लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने पर्यावरण संवर्धन से रोजगार देने की दिशा में सार्थक कदम उठाने की घोषणा की है। शायद यह एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश है।

    निश्चित रूप से कांग्रेस का ताजा मकसद चुनावी लाभ लेना है पर अगर कांग्रेस सत्ता में आने पर इसे मनरेगा की भांति पूरी ईमानदारी से क्रियान्वित करने का माद्दा रखती है इससे निश्चय ही देश की तस्वीर में बदलाव दिखेगा। खास तौर से इससे ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलेगी। यह पर्यावरण संवर्धन अर्थात पौधरोपण की दिशा में पहल होगी। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, बंजर भूमि उपजाऊ होगी, भू-गर्भ जल का स्तर बढ़ेगा और सबसे बढ़कर पर्यावरण बेहतरीन होगा। इस बदलाव से खेत-खलिहानों की दशा एवं दिशा भी बदलेगी।

    ऐसे प्रदुषण में सांस लेना दूभर हो रहा है

    मनरेगा ने ग्रामीण परिवारों को रोजगार दिये वहीं तालाबों से लेकर अन्य ग्रामीण विकास कार्य भी दिये, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण बाशिंदों को मिला है। इन सबके बीच अहम सवाल यह कि पर्यावरण संवर्धन को शहरी अर्थात मेगा सिटी में कैसे लायेंगे! इसकी सबसे अधिक आवश्यकता शहरों को है। मेगाटाउंस में सांस लेना दूभर हो रहा है। गांव-गिरांव में पर्यावरण की दशा एवं दिशा अभी उतनी गंभीर नहीं है। कांग्रेस की यह पर्यावरण रीति-नीति शहरी पर्यावरण के विकास को लेकर होती तो शायद बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर होते तो वहीं प्रदूषण से भी कुछ राहत मिलती।

    लोग स्वच्छ हवा में सांस ले पाते। ऐसा नहीं कि कांग्रेस ने सामाजिक बदलाव की दिशा में कोई विशेष योजना पेश की है। इसके पहले केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने गंगा ग्राम स्वच्छता योजना लाई थी। इसके तहत गंगा के किनारे बसे गांवों का विकास शामिल किया गया था। इस योजना में कचरा प्रबंधन, तालाबों-जलाशयों का संवर्धन, जल संरक्षण परियोजना, जैविक खेती, बागवानी-खेती, औषधीय पौधों का संवर्धन शामिल है। लेकिन धरातल में पर कुछ नहीं दिखता। इसी तरह, समाजसेवी गोविन्दाचार्य ने जल, जंगल ओैर जमीन का अस्तित्व बचाने के लिए लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाने की वकालत की थी, पर हुआ कुछ नहीं। ऐसे में घोषणाओं पर ईमानदारी से अमल करने की जरूरत बनी हुई है। 

    • रामेन्द्र सिंह चौहान

    Keep Reading

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    Balen Shah’s ‘Education Revolution’ Reign: Politics Removed, Education Saved in Nepal—Why is India Applauding?

    बालेन शाह का ‘एजुकेशन क्रांति’ राज: नेपाल में राजनीति हटाई, शिक्षा बचाई, भारत क्यों ताली बजा रहा है?

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Silence in the Face of Provocation Is the True Victory: Osho's Profound Message

    उकसावे पर चुप्पी ही असली जीत: ओशो का गहरा संदेश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    April 10, 2026
    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    April 10, 2026
    Melania Trump Resurrects the Epstein Files

    मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन फाइल को फिर जिंदा किया

    April 10, 2026
    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    April 10, 2026
    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    April 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading