Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कश्मीरी का भरोसा जीतने का कड़ा इम्तिहान अभी बाक़ी है

    By August 6, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638
    आवाम की बात भारत में
    जम्मू-कश्मीर के दो टुकड़े करने से पहले केंद्र सरकार अगर वहां के लोगों को इस मुद्दे पर भरोसे में लेती तो बेहतर होता। थोड़ा समय लगता, कुछ उथल-पुथल भी होती शायद लेकिन तब एक बड़ा उलटफेर लोकतांत्रिक, समावेशी और पारदर्शी तरीके से संभव हो पाता। इससे सरकार की साख, सम्मान , रुतबा और इक़बाल सबमें बढ़ोतरी ही होती। अफसोस ऐसा नहीं किया गया। यानि जिस जनता की बेहतरी के लिए इतना बड़ा क़दम उठाने का दावा किया गया, उस पर सरकार और उसके रणनीतिकारों को भरोसा नहीं था शायद।
    संसद सत्र जारी रहने के बीच इतना बड़ा फैसला लेने से पहले सरकार ने कोई सर्वदलीय बैठक की हो, सभी दलों के नेताओं से इस बेहद महत्त्वपूर्ण मसले पर राय मांगी हो, ऐसी किसी प्रक्रिया की भी कोई जानकारी नहीं है। कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात बनाकर, फौजों का जमावड़ा करके, वहां की पार्टियों के नेताओं को नज़रबंद और गिरफ्तार करके वहां किस तरह के भावी खुशहाल लोकतंत्र और सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था की नींव रखी जा रही है, इसका अनुमान फिलहाल लगाना बहुत कठिन है।  सिर्फ यह आशा ही की जा सकती है कि वहां हालात न बिगड़ें, तनाव न बढ़े और अलगाववाद की आग में किसी को इस बहाने घी डालने का मौक़ा न मिले।
    कश्मीर के लिए बहुत नाज़ुक वक़्त है।
    केंद्र सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना भले ही साकार कर लिया हो, आम कश्मीरी का भरोसा जीतने का कड़ा इम्तिहान अभी बाक़ी है। और विपक्ष की तो ख़ैर क्या कहें। जिन दलों ने सरकार के इस फैसले कि समर्थन किया है, उनमें सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला नाम आम आदमी पार्टी का है जिसके मुखिया अरविंद केजरीवाल केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को तो पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से मोर्चा लिए हुए हैं लेकिन अच्छे भले पूर्ण राज्य जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले में उसी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।
    मुक्तिबोध के शब्दों में- पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है?

    – अमिताभ श्रीवास्तव की वॉल

    आये दिन हमारे समाज मे लड़कियों के साथ घिनोने अपराध हो रहे है ।समाज में नैतिकता का हनन हो रहा है। कल जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35a खत्म करने की खबरेँ आने लगी। चूंकि हमारी फ़्रेंड्स लिस्ट में पत्रकार अधिक है सभी खुशी जाहिर कर रहे है । हम सब खुश है कि देश मे एक कानून चलेगा। फिर कुछ मित्रों ने प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की बातें शुरू की वहाँ तक भी ठीक पर हद तो तब हुई जब हमारे साथ के सभ्य समाज के लोग कश्मीर ससुराल की बातें करने लगे।
    एक शादीशुदा व्यक्ति ने पोस्ट डाली तो उस पर कितने कुंवारे व शादीशुदा मजे और चटकारे लेने लगे। धारा 370 और 35 a हटते ही क्या कश्मीरी लड़कियां इनकी बपौती हो गई। समाज मे लड़कियों के साथ ऐसे इतना शोषण हो रहा है ऐसे में हमें जिन लड़कियों की रक्षा का दम्भ भरना चाहिए उन्हें सोशल मीडिया पर बेइज्जत किया जा  रहा है। कल के अगर कोई कश्मीरी पुरुष आकर यही बात कहे तो वो देश द्रोही हो जाएगा। जहाँ किसी महिला को भूखी नज़रों से देखा जाता हो ऐसे आज़ादी से तो गुलामी भली!
    -मंजू श्रीवास्तव की वॉल

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading