Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    परिवार नियोजन: छोटे परिवार के बड़े फायदे की समझ लोगों में बढ़ी

    ShagunBy ShagunDecember 28, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 821

    पखवाड़े में पुरुषों मुकाबले इस बार 33 फीसद अधिक ने नसबंदी को चुना

    लखनऊ, 28 दिसम्बर-2021: परिवार कल्याण कार्यक्रमों को लेकर सूबे के हर वर्ग में जागरूकता की स्पष्ट झलक देखी जा सकती है । पिछले वर्षों के परिवार कल्याण कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर नजर डालें या राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस-5) की हाल ही में आई रिपोर्ट को देखें तो यह साफ हो जाता है कि छोटे परिवार के बड़े फायदे की समझ लोगों में बढ़ी है । परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी को अपनाने को लेकर पुरुष वर्ग भी आगे आया है । इसका नतीजा रहा कि अभी 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलाए गए पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान सूबे के 602 पुरुषों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नसबंदी को चुना है ।

    खुशहाल परिवार की मुहिम को धरातल पर उतारने में जुटीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश में चलाए गए पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान इस साल 602 पुरुषों ने नसबंदी को अपनाया । वित्तीय वर्ष 2020-21 में पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान 452 और वित्तीय वर्ष 2019-20 में 576 पुरुषों ने नसबंदी को चुना था ।

    इस प्रकार पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान करीब 33 फीसद अधिक पुरुषों ने परिवार नियोजन के इस स्थायी साधन को चुना । इसमें प्रदेश के पाँच जिलों ने अहम भूमिका निभाई । इनमें प्रयागराज पहले स्थान पर रहा, जहां इस पखवाड़े के दौरान 61 पुरुषों ने नसबंदी की सेवा प्राप्त की । पखवाड़े के दौरान दूसरे स्थान पर रहे मेरठ में 39, तीसरे स्थान पर रहे लखनऊ में 32, चौथे स्थान पर रहे कौशांबी में 29 और पांचवें स्थान पर रहे हापुड़ में 26 पुरुषों ने नसबंदी को चुना । इसी तरह से अन्य जिलों ने भी कार्यक्रम को लेकर सक्रियता दिखाई ।

    परिवार कल्याण के अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी लोगों में सक्रियता देखी जा सकती है । महिला नसबंदी की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश में जहां 13,683 महिलाओं ने इस स्थायी साधन को चुना वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में 40292 महिलाओं ने इसको अपनाया । इस तरह पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 194 फीसद अधिक महिलाओं ने इसके प्रति रुझान दिखाई । इसी प्रकार प्रसव के तुरंत बाद अपनाये जाने वाले अस्थायी साधन पीपीआईयूसीडी को वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश की 16075 महिलाओं ने अपनाया तो वित्तीय वर्ष 2021-22 में 41925 महिलाओं ने इस साधन को चुना । इसमें भी पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले करीब 160 फीसद वृद्धि देखने को मिली।

    मातृ-शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिहाज से दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखने में बहुउपयोगी त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा को अपनाने वाली महिलाओं की तादाद में भी पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले करीब 122 फीसद वृद्धि दर्ज की गई । पिछले साल जहां 13,721 महिलाओं ने अंतरा को अपनाया वहीं इस साल अब तक करीब 30527 महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है । गर्भ निरोधक गोली माला एन का वितरण वर्ष 2020-21 में जहां 56,187 स्ट्रिप हुआ था, वहीं इस साल अब तक 207756 स्ट्रिप का वितरण किया गया है, इसमे करीब 270 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है ।

    बात करें गर्भ निरोधक गोली छाया की तो इसमें अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई । वर्ष 2020-21 में जहां 23793 स्ट्रिप का वितरण हुआ था वहीं इस साल अब तक 150934 स्ट्रिप का वितरण किया जा चुका है, जो कि इसमें करीब 534 फीसद की वृद्धि को दर्शाता है । इसी तरह परिवार नियोजन के अस्थायी साधन आईयूसीडी को अपनाने वाली महिलाओं की संख्या पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 365 फीसद बढ़ी है । पिछले साल जहां 6255 महिलाओं ने बच्चों के जन्म में अंतर रखने के लिए इसको चुना था वहीं इस बार 29098 महिलाओं ने इसको अपनाया है ।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उप्र की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर चल रहे प्रचार-प्रसार और गतिविधियों से लोगों की समझ बढ़ी है और लोग परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाने को आगे आ रहे हैं ।

    क्या कहती है एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट :

    राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस-5) की हाल ही में आई रिपोर्ट से भी यही साबित होता है कि परिवार नियोजन साधनों की पहुँच और मांग भी पिछले तीन-चार वर्षों में बढ़ी है । वर्ष 2015-16 की एनएफएचएस-4 की रिपोर्ट में 15 से 49 वर्ष की 45.5 फीसद महिलाओं ने जहां परिवार नियोजन के किसी न किसी साधन को अपनाया वहीं वर्ष 2019-21 की एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट में यह तादाद बढ़कर 62.4 फीसद पर पहुँच गई । इसी तरह परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों की बात करें तो एनएफएचएस-4 की रिपोर्ट के मुताबिक 31.7 फीसद महिलाओं तक इसकी पहुँच थी, एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट में यह तादाद 44.5 फीसद पर पहुँच गई ।

    Shagun

    Keep Reading

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading