Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    युवा बदल सकते हैं देश की तकदीर

    By June 21, 2017Updated:January 16, 2018 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    farming
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 704

    सूरज सिंह

    वर्तमान समय में चल रहे कुछ ज्वलंत मुद्दों जैसे कि कश्मीर विवाद, किसान आंदोलन, आरक्षण, महंगाई तथा भ्रष्टाचार आदि पर अब संवेदनशील वार्ताओं का होना जरूरी है। कुछ वर्षों से किसानों को मानसून धोखा देता आया है, जिससे उत्पादन गिरा है । अगर विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट पर नजर डालें तो हम उसमें भी निचले पायदान पर पहुंच चुके हैं। हाल ही में मन्दसौर, तमिलनाडु, बुन्देलखंड और महाराष्ट्र आदि जगहों पर किसान आंदोलन चल रहे हैं। जो लोग देश का पेट भरते हैं उन्ही के हाथ खाली हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सरकार ने कुछ नहीं किया सरकार बहुत सारे काम किये हैं, लेकिन वो अभी प्रभावी नहीं हुए है । कृषि घाटे का सौदा तभी से बनी जब भारत में इंदिरा जी के कार्यकाल में हरित क्रांति लागू हुई। इससे त्वरित फायदे तो हुए, लेकिन दूरगामी परिणाम बहुत भयानक साबित हुए। चूँकि हरित क्रांति में केवल गेहूं और चावल शामिल था, इसी वजह से मक्का, बाजरा, दलहन ये सब छूट गया और हम सब जानते है कि ग्रामीण आबादी में इन तीनों का कितना महत्व है।

    हरित क्रांति के दूरगामी नकारात्मक परिणाम

    हरित क्रांति से देश में फ़र्टिलाइज़र और कीटनाशकों का बहुत उपयोग हुआ, हाइब्रिड बीजों के दाम महंगे हुए और इन बीजों को अधिक पानी की जरूरत थी । अब अगर विचार करें तो कृषि कैसे घाटे का सौदा हुआ हमें ज्ञात हो जाता है । मिट्टी की नमी खत्म होने लगी, उर्वरक क्षमता नष्ट होने लगी। कृषि उपकरण महंगे हुए क्योंकि इनकी मांग ज्यादा हो गई। इन सबके बाद वर्तमान सरकार ने फसल बीमा, मिट्टी का परीक्षण आदि कामों को शुरू किया है, जिनके परिणाम अभी बाकी हैं। ये सारे प्रयास वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपर्याप्त है। सभी किसान सब्सिडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं जो कि जायज हैं। क्योंकि किसान जब मन से फसल उगाता है और उसे मनमुताबिक दाम नहीं मिलते तो वह परेशान होता है।

    युवाओं से बदलेगा देश

    हमें वर्तमान समय में अब जिमेदारी का केंद्र बदलना होगा । युवाओं को आगे आकर कुछ करना पड़ेगा । हम कुछ पैसे के लालच में यूकेलिप्टस लगा रहे हैं,  इसे बंद करना पड़ेगा । घरों में बेवजह पानी के दुरुपयोग को रोकना होगा। सरकार को उनके किये वादे याद दिलाने होंगे। हमें जातिवाद, सम्प्रदायवाद को अलग रखकर चुनाव करना होगा, जो सरकार किसानों से किए गए वादे पूरा करे उसे लाना होगा । हमें खुद से जागरूक होना पड़ेगा । इस देश का युवा आज प्रण कर लें कि लचर व्यवस्था को बदलना है तो सरकारें कल अपना काम करने लगेंगी। हम स्वयं जिम्मेदार हैं इन परेशानियों के लिए। हमें दृढ़संकल्प लेना होगा कि हमें जब तक रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सुरक्षा नहीं मिलेगी हम शांत नहीं होंगे, लेकिन इन सबके लिए हमें एक और महत्वपूर्ण संकल्प लेना होगा कि एक जिम्मेदार नागरिक के सारे कर्तव्य निभाएंगे। हम देश के लिए वो सब करेंगे जितना हमारी सामर्थ्य होगी।

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading