Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    खुद अपनी किस्मत लिखना सीखें

    By June 23, 2019 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 817

    दरअसल तरक्की किसे नहीं पसंद, जीवन में हर व्यक्ति में तरक्की चाहिएं, लेकिन इसे पाने के लिए कड़ा पसीना बहाना पड़ता है। बड़े-बड़े बिजनेसपर्सन्स को देख कर अक्सर लोग कह देते हैं कि इनकी तो किस्मत ही कमाल की है. जबकि सच बात यह है कि बिजनेस की फील्ड में किस्मत खुद लिखी जाती है। यदि कोई व्यक्ति खुद बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में नहीं सोच रहा, अच्छे फैसले कर के काम को आगे नहीं ले जा रहा या जिम्मेवारियों से भाग रहा है, तो उसका बिजनेस एक न एकदिन बैठ जायेगा. इस फील्ड में अपनी किस्मत खुद लिखने के लिए आपको कई विशेष गुण अपने व्यवहार में अपनाने ही होंगे।

    याद रखें कि शुरुआत छोटे से ही होती है। बिजनेस शुरू करने के लिए लोग इस इंतजार में बैठे रहते हैं कि बिजनेस तो बड़ा ही खोलेंगे। यह अप्रोच गलत है. छोटे लेवल से शुरू कर के ऊपर की ओर बढ़ना आसान है, लेकिन बड़े स्तर पर बिजनेस खोल कर विफलता ङोल पाना कहीं मुश्किल है।


    आज ऊंचाइयों पर बैठे कई लोगों की शुरुआत छोटे स्तर से हुई थी. एक बात यह भी जरूरी है कि बिजनेस में सारे काम अकेले करने की न सोचें. अपने कलीग्स, जूनियर्स, सीनियर्स आदि की मदद लें, तभी आप पूरे बिजनेस को आगे ले जा पायेंगे।

    यह सोच लें कि आप यहां खुद को योग्य साबित करने नहीं आये हैं, बल्कि इस बिजनेस को एक मुकाम दिलाने आये हैं। एक बात गांठ बांध लें कि भागना नहीं है. किस्मत लिखने के लिए आपको अपनी जिम्मेवारियों को तो खुद उठाना ही होगा, साथ ही अपने कार्यो और फैसलों के सही या गलत हो जाने की भी जिम्मेवारी खुद ही लेनी होगी. जब तक महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेवारी दूसरों पर डालते रहेंगे, फैसले के गलत हो जाने पर दूसरों को कोसते रहेंगे, न तो काम सीख पायेंगे और न ही यह जान पायेंगे कि गलती कहां हुई?


    बिजनेस में कभी भी जल्दबाजी न करें. बहुत से लोग ऐसे देखने में आते हैं, जो आज बिजनेस शुरू करके चार से पांच महीने में यह कह कर इसे बंद कर देते हैं कि काम चल ही नहीं रहा था। बिजनेस से तुरंत रिजल्ट्स मिल जाने की उम्मीद न पालें। थोड़ा धैर्य रखें. आज नये बिजनेस की तुलना यदि दशकों पुराने बिजनेस से करेंगे, तो कभी अपनी क्षमताओं से न्याय नहीं कर पायेंगे।

    यह भी याद रखें:

    1. बिजनेस में गलती हो, तो यह देखें कि गलती किस वजह से हुई। खुद को कोसना बंद करें। गलती से सीखें और बेहतर कदम उठाएं।
    2. किसी ने कहा है कि ‘अगर आपसे कुछ गलती नहीं हो रही, तो शायद आप कुछ नया नहीं कर रहे। बिजनेस के सफर में गलतियां तो होती रहती हैं।’

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    1 Comment

    1. sell dumps track on June 25, 2019 10:12 am

      Definiteⅼy believe that which you stated. Your favorite justification ѕeemed to
      be onn the net the easiest thing to be aware of. Ӏ sɑy tо you, I definiteⅼy get
      irқed whіle peopⅼe think about worries tthat
      they just do not know about. You managed to hhit tһe nail upon the top and also defined out the whole thing without having side effect , people caan tɑke a signal.

      Ԝill probably be back to get more. Thanks

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading