Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    सत्संग हादसा: जीवन वापस नहीं आ सकेंगे!

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2024 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,881

    सत्संगों-प्रवचनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का उमड़ना स्वाभाविक सी बात है। यह धर्म के प्रति उनका विश्वास है। ऐसे में आवश्यक होता है कि इस तरह की भारी भीड़ को कार्यक्रम के अंत तक व्यवस्थित रखने के पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो हाथरस जैसी घटना होना अवश्यम्भावी हो जाता है जिसमें मंगलवार को 127 लोग असमय ही मृत्यु की भेंट चढ़ गए। मृतकों में सर्वाधिक महिलाएं थीं।

    हादसे का कारण आयोजन के अंत में जल्दी निकल जाने की होड़ से मची भगदड़ थी। ध्यान रहे कि यूपी में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई हैं। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वालों को इनसे सबक लेना चाहिए। और उसी के हिसाब से भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम करने चाहिए थे। भीड़ का अंदाजा इसी से लग सकता है कि पंडाल में करीब सवा लाख लोग थे लेकिन उन्हें संभालने के लिए सिर्फ 72 सुरक्षाकर्मियों को ही तैनात किया गया था। इतनी संख्या में लोगों के प्रवेश और निकास द्वार की भी व्यवस्था नहीं थी ।

    एलआईयू द्वारा पहले ही दी गई अपनी रिपोर्ट में ऐसी चेतावनी दे दी गई थी पर उसक पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। लगता यह है कि आयोजकों का खास मकसद तथाकथित बाबा के नाम पर अधिक से अधिक भीड़ जुटाना था। गैर जिम्मेदारी इतनी कि 78 लोगों की आयोजन समिति में अधिकांश के फोन दुर्घटना के बाद बंद हो गए थे। यह मामूली नहीं बल्कि विशुद्ध आपराधिक लापरवाही थी जिसे लेकर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

    ऐसे में यह उचित ही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। हादसे के दोषी लोगों के खिलाफ कड़े कदम तो उठने ही चाहिए, साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजनों को लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं मुस्तैद रखने का प्रशासन को सबक भी लेना होगा। यह ठीक है कि प्रभावित लोगों को मुआवजे की घोषणाएं कर दी गई हैं, पर जो अमूल्य जीवन इस अफरातफरी की भेंट चढ़ गए, वे तो वापस नहीं आ सकेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    Balen Shah’s ‘Education Revolution’ Reign: Politics Removed, Education Saved in Nepal—Why is India Applauding?

    बालेन शाह का ‘एजुकेशन क्रांति’ राज: नेपाल में राजनीति हटाई, शिक्षा बचाई, भारत क्यों ताली बजा रहा है?

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    April 11, 2026
    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    April 11, 2026
    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    April 11, 2026
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    April 11, 2026
    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    April 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading