Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बुखार और कफ की नाशक है नीम, कोरोना को भी मारने की है क्षमता

    ShagunBy ShagunAugust 7, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    आयुर्वेदाचार्य ने कहा एंटीबायोटिक गुणों से भरपुर नीम का हर भाग कोरोना से बचाव के साथ अनेक रोगों से दिलाएगा मुक्ति

    नीम स्वाद में भले कड़वा हो लेकिन इसकी छाल, बीज, पत्ती सब कुछ आपके जिंदगी में मीठा घोल सकता है। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर नीम औषधियों में सर्वश्रेष्ठ है। यह कफ और बुखार नाशक होने के कारण इसका प्रयोग कोरोना के संक्रमण से रोकने के साथ ही अनेक रोगों से आपको निजात दिला सकता है।

    इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य एसके राय का कहना है कि नीम का छाल पानी में घिसकर लगाने से कील मुंहासे नष्ट होते हैं। इसके अलावा नीम की पत्तियों का लेप करने से भी त्वचा रोग के कीटाणु नष्ट होते हैं। इससे चेहरे में निखार आता है। नीम के तेल को कपूर के साथ मिलाकर त्वचा लगाने से भी फायदा होता है। उन्होंने बताया कि सिरदर्द, दांत दर्द, हाथ-पैर दर्द और सीने में दर्द की समस्या होने पर नीम के तेल की मालिश से काफी लाभ मिलता है। इसके फल का उपयोग का नाशक है। इसके साथ ही मलेरिया जैसे बुखार में भी यह काफी फायदेमंद है। इसके उपयोग से बहुत हद तक कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि आदी काल से ही नीम के दातुन का प्रचलन चला आ रहा है लेकिन इस बीच बदलते जमाने में लोग इसको त्याग दिये, जकि नीम के दातुन से दांत मजबूत होते हैं और पायरिया की बीमारी भी समाप्त होती है। नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से दांत व मसूढ़े दोनों स्वस्थ रहते हैं और मुंह से दुर्गंध भी नहीं आती।

    आयुर्वेदाचार्य एसके राय ने बताया कि त्वचा रोग होने पर नीम के तेल का प्रयोग करना लाभकारी होता है। नीम के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर शरीर पर मालिश करने से त्वचा रोग ठीक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नीम के डंठल में, खांसी, बवासीर, प्रमेह और पेट में होने वाले कीड़ों को खत्म करने के गुण होते हैं। इसे प्रतिदिन चबाने या फिर उबालकर पीने से लाभ होता है।

    उन्होंने कहा कि नीम की छाल को पानी में उबालकर, उसका काढ़ा बना लें। अब इस काढ़े को दिन में तीन बार, दो बड़े चम्मच भरकर पीने से बुखार कोई भी बुखार हो ठीक हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी प्रकार का घाव हो जाने पर भी नीम के पत्तों का लेप लगाने से काफी लाभ मिलता है। यह दाद, खाज, खुजली के लिए तो रामबाण है। इसकी पत्तियों को पीसकर लगाने से जल्दी लाभ मिलता है। विषैले कीटों के काटने पर इसे लगाने पर भी काफी राहत मिलता है। उन्होंने कहा कि आंखों में रतौंधी होने पर इसके तेल को काजल की तरह लगाने पर काफी फायदा मिलता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading