Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    क्या फिर बढ़ेगा लॉकडाउन ?

    By April 10, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 530

    लगभग एक पखवारे से लॉकडाउन में रह रहे देशवासियों में यह उत्सुकता स्वाभाविक ही है कि यह स्थिति अभी जारी रहेगी या खत्म होगी। वजह बहुत साफ है कि सभी तरह की गतिविधियां ठप पड़ी हैं। इनमें ऐसे कार्य भी हैं जो व्यक्ति और देश की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हैं और जिनके अभाव में एक अजीबोगरीब परिस्थिति बनती जा रही है। वहीं दूसरी ओर, यह भी सही है कि भले ही बाकी दुनिया के मुकाबले हमारा देश कोरोना वायरस से अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित है लेकिन संक्रमित लोगों का मिलना अभी भी जारी है और यह संख्या बढ़ती भी जा रही है। इस दृष्टि से समस्या निश्चित रूप से गंभीर है जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

    इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में अपनी राय जाहिर की थी। कोई भी कल्याणकारी राज्य अपने नागरिकों को किसी बीमारी से दम तोड़ते नहीं देख सकता। कोरोना की जो इस स्थिति देश में है, उससे निश्चिंत तो नहीं ही रहा जा सकता। अमेरिका जैसे देश की स्थिति सभी लोग देख रहे हैं। ऐसे में निश्चित रूप से भारत ऐसे बिन्दु पर है जहां जरा सी लापरवाही पूरे किये-धरे पर पानी फेर सकती है।

    यह सही है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और लोगों के रोजगार को फिर शुरू करने की जरूरत है लेकिन वह भी तभी अधिक उचित होगा जबकि बीमारी पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाय। यही कारण है कि केन्द्र सरकार भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के ही पक्ष में है।

    दूसरी बात यह भी है कि कोराना वायरस के प्रभाव की वास्तविक स्थिति का पता लगाना भी जरूरी है कि इसका संक्रमण किस हद तक फैला है और उसके लिए क्या करना अभी भी जरूरी है। ये सारी चीजें ऐसी है जो वक्त मांगती हैं क्योंकि अभी तक जो भी कदम उठाये गये, वे फौरी तौर पर उठाए गए हैं। कोरोना के बारे में रणनीति बनाकर अभी कई कदम उठाए जाने बाकी हैं जिनके लिए इसी समय तैयारी की जानी ज्यादा उपयुक्त होगी क्योंकि तभी वह हकीकत के ज्यादा नजदीक भी होगी।

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading