Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    समीर के हत्‍यारे को सम्‍मानित करते हैं भाजपा नेता: पप्‍पू यादव

    By December 29, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 628
    • चुनावी गणित हल करने में लगे हैं नेता, इन्‍हें जनता की फिक्र नहीं
    • स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने की जाप (लो) के संघर्षों की तारीफ

    पटना, 29 दिसम्बर 2018: जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। हर दिन व्यापारियों की हत्या हो रही है। ये हत्‍याएं सत्ता के संरक्षण में हो रही है। तभी तो मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर की हत्‍या के आरोपी पिंटू सिंह को भाजपा के लगभग सभी नेता सम्‍मानित करते हैं। जबकि खुद एसपी ने समीर के हत्‍याकांड में पिंटू सिंह की संलिप्‍तता की बात कबूल की है।

    वहीं, दूसरी ओर व्‍यवसायी अखिलेश जयसवाल से जदयू विधायक पप्‍पू पांडे रंगदारी मांगते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्‍होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के निशाने पर लगातार व्‍यवसासी हैं, तभी तो गुंजन खेमका हत्‍याकांड के बाद भी बिहार में व्‍यवसायियों की हत्‍या का दौर जारी है।

    पप्‍पू यादव ने ये बातें आज पटना के गर्दनीबाग में जन अधिकार पार्टी (लो) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना को संबोधित करते हुए कही। उन्‍होंने कहा कि जब हमने गुंजन खेमका सहित बिहार में बिगड़ी विधि व्‍यवस्‍था की बात सदन में उठाई, तब गृहमंत्री ने उसे अनसुना कर दिया। जो साबित करता है कि न्‍याय के साथ विकास एनडीए सरकार के लिए जुमला ही है। सांसद ने क्राइम के मामले में डीजीपी के एस द्विवेदी के बयान के हवाले से कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्‍य कि पुलिस के मुखिया कहते हैं कि पुलिस पदाधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। वैसी स्थिति में आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या हाल है।

    सांसद ने तीन तलाक बिल को लेकर कहा कि जो लोग महिलाओं के उत्‍पीड़न में अव्‍वल हैं, वो आज उनके सम्‍मान की बात कर रहे हैं। आज देश में तलाक की घटनाओं का प्रतिशत 0.006 है, जबकि दहेज की घटनाओं का प्रतिशत 11.2 है और 21 प्रतिशत घटनाएं ऐसी हैं, जिनमें दहेज के नाम पर परिवारों को जेल भेजा गया है। इस पर इन लोगों को चिंता क्‍यों नहीं होती है। ये वही मी- टू वाले लोग हैं, जो आज तलाक और अन्‍य धार्मिक मुद्दों पर नफरत की राजनीति कर रह हैं। उन्‍होंने कहा कि निर्भया- दामिनी बलात्‍कार कांड के बाद से अब तक पुलिस के पास 1 लाख 64 हजार बलात्‍कार के केस दर्ज हुए हैं। इस पर इन नेताओं की चिंता क्‍यों नहीं होती है।

    #जन अधिकार पार्टी

    Keep Reading

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026
    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    July 28, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    July 28, 2026
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading