Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    व्यंग्य: कलयुगी दानवीर

    ShagunBy ShagunJune 19, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630

    अंशुमान खरे

    इस समय दान देने वालों की बाढ़ सी आ गई है। जिसे देखो वही दो केले लेकर कैमरों के बीच दान कर रहा है। दो केले देकर बीसों लोग फोटोशूट करा रहे हैं। भागमभाग में ये दानवीर फोटोशूट कराकर अखबारों मे समाचार छपवाने को बेताब हैं। इनके दान को देखकर दानवीर कर्ण भी भौचक्का हैं। जिसे देखो वही लकालक कुर्ता पाजामा पहनकर दानवीर का फर्ज अदा करने कैमरों के साथ साथ भागमभाग कर रहा था। दो केलों के साथ सैकड़ो लोगों ने फोटोशूट कराया। बेचारा गरीब कुछ समझ भी नहीं पा रहा। ये लोग दानवीर कहलाने के लिए मारा मारी कर रहे हैं।

    दानवीरो का काफिला अपना अपना चेहरा फोटो मे दिखाने के लिए मार पीट पर उतारू है। दद्दा ऐसे मौकों पर कहां चूकते हैं। दानवीरों में धक्का मुक्की करके जगह बना ली। सौ आदमी और दान के लिए केले दो। पहले पता होता इतने वजनी हैं तो क्रेन वगैरह की व्यवस्था कर लेते। बड़ी नाइन्साफ़ी है, केले दो और बांटने वाले सौ से ज्यादा। और तो और फोटो खिचाने के चक्कर मे हाथापाई की नौबत। कपड़े तक तार तार हो गए।

    नहा – धोकर सब दानवीरों की लाइन में लग गए। कब फोटोशूट हो सबको इसी का इंतजार था। भूखा प्यासा गरीब आदमी ललचाई नजरों से इंतजार करता रह गया। लोग बाग उसके आगे पीछे घूम घूमकर फोटो खिंचवाने लगे। बेचारा गरीब आदमी खाने के लिए केले को ललचाई नजरों से बस देखता रह गया। दानवीर फोटोशूट के बाद सबके सब गायब। कहीं और जाकर फोटोशूट कराएंगे। गरीब आदमी भूखा प्यासा आधुनिक दानवीरों को बस निहारता रह गया।

    दद्दा ऐसे मौकों पर घर से हमेशा खाली पेट निकलते हैं। ऐसे मौकों पर खाने पीने की कोई कमी नहीं रहती है। भूखे भजन न होय गोपाला की तर्ज पर सारे दानवीर पहले स्वयं पेट पूजा करते हैं, जिसमें छीना झपटी, मारपीट सब करम हो जाते हैं। फिर संतुष्टि की डकार लेकर गरीबों के बारे में सोचते हैं। घर परिवार के लिए सभी के सभी खाने के पैकेट पहले ही निकालकर रख लेते हैं। घर वाले भी हमेशा की तरह पैकेट का इंतजार करते रहते हैं। घर मे इतने दिनों रोटी नहीं बनती। दद्दा तो पहले ही पैकेट पूरे परिवार के लिए निकालकर घर पहुंचा देते हैं। बाद का क्या भरोसा। साथी संगी भी खुश,घर वाले भी खुश।

    छीना झपटी मे खाने का पैकेट भी जमीन मे गिरकर धरती मां को समर्पित हो जाता है। बेचारा गरीब कभी खुद को कभी जमीन पर गिरे पैकेट को देखता है। पुलिस वाले पैकेट न मिलने से नाराज अलग से।खाने के पैकेट पर पहला जन्मदिन सिद्ध अधिकार उन्हीं का। भूख से बिलबिलाते पुलिसकर्मी लाठी का ताण्डव करना शुरू कर देते हैं। कितनों का पिछवाड़ा लालकर दिया ,पर जी नहीं भरा। पकड़ धकड़ भागमभाग मे बेचारे गरीब, मजदूर पुलिस की ज्यादतियों का शिकार हो रहे हैं। सारे के सारे दानवीर ऐसे गायब जैसे गधे के सिरसे सींग।

    अब दानवीरों की भौकाल शुरू, कितने लोगों को खाना खिलाया, अखबार मे फोटो देखना। हे भगवान ये दानवीरों के नाम पर कलंक हैं। बीस आदमी दो केले का वजन नहीं ढो पा रहे।लानत है, दो केले और इतने दानवीर। ऐसे दानवीरों को शरम भी नहीं आती। गरीब आदमी को खाना कौन कहे, एक केला भी नसीब नहीं होता है।

    दूसरे दिन अखबार दानवीरों के फोटो और समाचारों से पटे पड़े थे। एक किनारे छोटा सा समाचार था,एक गरीब आदमी की भूख से मौत। आश्चर्य इस बात का कि इतने दानवीरों के बाद भी बेचारा कैसे भूखो मर गया। दद्दा नाराज थे कि इतना दान किया गया फिर भी गरीब भूख से कैसे मर सकता है। जरूर उसने ओवर ईटिंग की होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading